फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Women Team will be without opening batter Pratika Rawal for the historic women's Test against England

IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले भारतीय महिला टीम को लगा झटका, प्रतिका बाहर; किसे मिला मौका?

Wed, 08 Jul 2026 07:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 08 Jul 2026 07:47 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट से पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल घुटने की चोट के कारण बाहर हो गई हैं। उनकी जगह इन फॉर्म बल्लेबाज प्रिया पूनिया को टीम में शामिल किया गया है। ऐतिहासिक मैच से पहले भारत के शीर्ष क्रम के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन
Indian Women Team will be without opening batter Pratika Rawal for the historic women's Test against England
प्रतिका रावल - फोटो : BCCI Women-x

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गई हैं। 25 वर्षीय दाएं हाथ की बल्लेबाज प्रतिका रावल को पिछले हफ्ते टांटन में इंग्लैंड ए के खिलाफ इंडिया ए का प्रतिनिधित्व करने के दौरान घुटने में गंभीर रूप से चोट लग गई थी। इस चोट के कारण उन्हें टेस्ट मैच के लिए अनुपलब्ध घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने बुधवार को मैच से पहले इस बात की जानकारी दी है कि प्रतिका इस मैच का हिस्सा नहीं होंगी। प्रतिका रावल के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने प्रिया पूनिया को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है। बाएं हाथ की बल्लेबाज प्रिया पूनिया ने इंडिया ए के इंग्लैंड दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह वनडे सीरीज में भारत ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं, जहां उन्होंने 57 की औसत से 171 रन बनाए, जिसमें 87 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय बाद वापसी 
प्रिया ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था। लगभग डेढ़ साल बाद उनकी टीम में वापसी हुई है। साल 2019 में डेब्यू करने वाली प्रिया ने अब तक भारत के लिए 12 वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें अभी भी अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार है। हालांकि, प्रतिका रावल का बाहर होना भारत के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि पिछले एक साल में वह शीर्ष क्रम में टीम की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरी हैं। उन्होंने इसी साल पर्थ के वाका मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा था। वह पिछले साल भारत की वनडे विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थीं, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था। हालांकि तब भी चोट के कारण उनका सफर बीच में ही रुक गया था।
विज्ञापन

ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट पर नजरें
लॉर्ड्स के मैदान पर भारत का यह पहला ऐतिहासिक महिला टेस्ट मैच है। भारतीय टीम को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था और इसके बाद टीम महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज से भी बाहर हो गई थी। अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस ऐतिहासिक टेस्ट में मजबूत प्रदर्शन कर अपने इंग्लैंड दौरे का अंत एक सकारात्मक नोट पर करना चाहेगी। हालांकि, प्रतिका की गैरमौजूदगी में भारत को अपने शीर्ष क्रम में बदलाव करना होगा और प्रिया पूनिया पर इस कमी को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed