फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women cricket team will face England during 1st T-20I on 9th july Harmanpreet Kaur will be pressure

INDW vs ENGW: भारत-इंग्लैंड महिला टीम के बीच पहला टी-20 आज, हरमनप्रीत पर रहेगा दबाव

Fri, 09 Jul 2021 07:25 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थम्पटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 09 Jul 2021 07:25 AM IST
सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेलेगी। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर दबाव रहेगा। क्योंकि वह वनडे सीरीज में संघर्ष करते नजर आई थीं। 

विज्ञापन
Indian women cricket team will face England during 1st T-20I on 9th july Harmanpreet Kaur will be pressure
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैची की सीरीज 9 जुलाई (शुक्रवार) से शुरू हो रही है। जिसका पहला मैच कल नॉर्थम्पटन में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत का लक्ष्य लंबे समय से चली रही अपनी खराब फार्म से उबरना और संघर्षरत बल्लेबाजी क्रम को मजबूती प्रदान करना होगा। इससे पहले दोनों देशों के बीच खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा जबकि एकदिवसीय सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 2-1 से हराया। 

विज्ञापन

वनडे सीरीज में अगर मिताली राज छोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया की सभी महिला बल्लेबाजों ने संघर्ष किया। तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में टीम इंडिया अपनी बल्लेबाजी को ठीक करना चाहेगी। भारत की तरफ से एकदिवसीय श्रृंखला ने मिताली राज और झूलन गोस्वामी का प्रदर्शन शानदार रहा। जो टी-20 सीरीज में नहीं होंगी। जहां तक हरमनप्रीत की बात है तो वह लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रही हैं। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नवंबर 2018 के बाद से अर्धशतक नहीं लगा पाई हैं। इस सीरीज में उन्हें आगे आकर मोर्चा संभालना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टीम इंडिया की दोनों सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में स्थिरता की जरूरत है खासकर स्मृति के। टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही। टेस्ट मैच में धूम मचाने वाली स्नेह राणा 2016 के बाद पहली बार टी-20 मैच खेलने उतर सकती हैं। टीम में शामिल 17 वर्षीया रिचा घोष को भी अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। क्योंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन

समचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, वनडे सीरीज के बाद से नेट्स में हमारा फोकस स्ट्राइक रोटेशन पर रहा। गेंदबाजों और खेलने की स्थितियों में बदलाव, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बड़ा सुधार हुआ लेकिन बल्लेबाजों को आगे बढ़ने की जरूरत है, उम्मीद है टीम ऐसा

भारत की टी-20 टीम- हरमनप्रीत कौर (कप्तान) स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रो़ड्रिग्स, शेफाली वर्मा, रिचा घोष हरलीन देओल, स्नेह राणा, तान्या भाटिया, इंद्राणी रॉय, शिखा पांडेय, पूजा वस्त्रकार, अरुंधित रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, सिमरन दिल बहादुर

इंग्लैंड की टी-20 टीम- हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमॉन्ट, कैथेराइन ब्रंट, फ्रेया डेविस, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, ताश फेरेंट, साराह ग्लेन, एमी जोंस, नताली साइवर, आन्या श्रुबसोले, मेडी विलियर्स, फ्रान विल्सन, डैनी वायट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed