फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women cricket team to face England in 2nd T-20I When and where to watch live streaming

INDW vs ENGW: भारत-इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच दूसरा टी-20 आज, कब-कहां और कैसे देखें Live स्ट्रीमिंग

Sun, 11 Jul 2021 01:31 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 11 Jul 2021 01:31 PM IST
सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के पास पलटवार करने का मौका है। इंग्लैंड पहला टी-20 मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। 

विज्ञापन
Indian women cricket team to face England in 2nd T-20I When and where to watch live streaming
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टीम - फोटो : twitter@BCCIWomen

विस्तार

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच आज टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान ये मुकाबला होव में होगा। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया का इरादा इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करने का होगा। पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 18 रनों से हराया था। आज हरमनप्रीत की टीम इंडिया के पास पलटवार करने का बेहतरीन मौका है। हालांकि इंग्लैंड दौर पर टीम इंडिया इस बार कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। भारतीय महिला टीम को अगर सीरीज में बने रहना है तो उसे हर हाल में दूसरा टी-20 मैच जीतना होगा। वैसे इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला टीम अभी तक किसी फॉर्मेट में जीत नहीं दर्ज कर पाई है। आइए हम आपको बताते हैं कि भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण कब,कहां और कैसे देख सकते हैं। 
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड महिला टीमों के बीच दूसरा मैच कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच दूसरा मैच 11 जुलाई (आज) खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड महिला टीमों के बीच दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों को बीच दूसरा मैच होव में खेला जाएगा। 

विज्ञापन

भारतीय समयानुसार दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच कितने बजे से शुरू होगा?

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे से शुरू होगा।

किस चैनल पर देख सकेंगे मैच का लाइव प्रसारण?

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच का लाइव प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। 

मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लाइव पर देख सकते हैं। 

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, हरलीन देओल, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, इंद्राणी रॉय, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव और सिमरन दिल बहादुर।

इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्युमोंट, कैथरीन ब्रंट, फ्रेया डेविस, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, टैश फरांट, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नेट स्किवर, आन्या श्रबसोल, मैडी विलियर्स, फ्रेन विल्सन और डैनी वाट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed