फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team practice starts in Australia focus on strength Pant-Kohli shares funny moments

T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने किया अभ्यास, पंत-कोहली ने की जमकर मस्ती, पूरा ध्यान फिटनेस पर

Sat, 08 Oct 2022 02:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 02:23 PM IST
सार

भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। हालांकि, किसी खिलाड़ी ने बल्लेबाजी या गेंदबाजी का अभ्यास नहीं किया। सभी का ध्यान अपनी फिटनेस और हालातों के साथ सामंजस्य बैठाने पर था। 
 

विज्ञापन
Indian team practice starts in Australia focus on strength Pant-Kohli shares funny moments
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम समय से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ 23 अक्तूबर को है। इस मुकाबले के लिए भारत ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने शुक्रवार को अभ्यास किया। हालांकि, इस अभ्यास सत्र में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की बजाय स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच सोहम देसाई ने खिलाड़ियों के साथ ज्यादा काम किया। इस दौरान भारतीय टीम के साथ दो नए खिलाड़ी भी देखे गए। मुकेश चौधरी और चेतन साकरिया ने भी बाकी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया। इन दोनों खिलाड़ियों को बतौर नेट गेंदबाज टीम में शामिल किया गया है। दीपक चाहर और शमी के फिट न होने पर बुमराह की जगह इनमें से किसी एक खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


भारत का ध्यान फिटनेस पर
टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम फिटनेस की समस्या से जूझ रही है। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इन दोनों के अलावा दीपक चाहर भी चोटिल हैं। ऐसे में भारतीय टीम का पूरा ध्यान खिलाड़ियों की फिटनेस और ऑस्ट्रेलियाई हालातों के साथ सामंजस्य बैठाने पर है। जसप्रीत बुमराह की जगह पर अब तक किसी खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन मोहम्मद शमी और दीपक चाहर इस रेस में सबसे आगे हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों को विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। इन दोनों के अलावा मोहम्मद सिराज भी विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं।
विज्ञापन

 

IND vs SA: दूसरे वनडे के लिए रांची पहुंची टीम इंडिया, पारंपरिक संगीत और तिलक के साथ हुआ स्वागत, देखें वीडियो

अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए मेहनत की। इस दौरान विराट कोहली और ऋषभ पंत जमकर मस्ती करते नजर आए। वहीं, अर्शदीप ने दौड़ने के अनोखे अंदाज से सभी खिलाड़ियों का मनोरंजन किया। 

Team India: टीम में नहीं चुने जाने पर छलका सलामी बल्लेबाज का दर्द, बोले- मैं रन बना रहा, मेहनत कर रहा, लेकिन..

अभ्यास सत्र के बाद टीम इंडिया प्रैक्टिस मैच खेलेगी और फिर पाकिस्तान का सामना करेगी। पिछले विश्व कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं, पिछले विश्व कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली भारतीय टीम की कोशिश इस बार बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी। 

Punjab cricket Association: बीसीसीआई के खिलाफ काम कर रहे अधिकारी, हरभजन सिंह ने पत्र लिखकर लगाए बड़े आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed