Team India: विश्व विजेता भारतीय टीम बारबाडोस से भारत के लिए रवाना; कल सुबह 11 बजे PM मोदी से मिलेंगे चैंपियंस
भारतीय टीम को लेने एयर इंडिया की एक विशेष चार्टर फ्लाइट जिसका नाम AIC24WC (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) गई है। यह फ्लाइट भारतीय टीम, उसके सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों के परिवारों, कुछ बोर्ड अधिकारियों और मीडियाकर्मियों को वापस लाएगी।भारतीय खिलाड़ी की वतन वापसी का सफर शुरू हो चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया को रविवार को भारत के लिए रवाना होना था, लेकिन तूफान बेरिल की वजह से उन्हें वहीं रुकना पड़ा। बारबाडोस में तूफान के खतरे ने सरकार को हवाई अड्डे को बंद करने के लिए मजबूर किया और सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। पहले यह बात सामने आई थी कि बुधवार को टीम इंडिया घर लौट आएगी। हालांकि, अब अंतत: भारतीय खिलाड़ी फ्लाइट में चढ़ चुके हैं और उनकी वतन वापसी का सफर शुरू हो चुका है। खिलाड़ियों के गुरुवार सुबह छह बजे दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद गुरुवार सुबह 11 बजे भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उन्हें सम्मानित करेंगे। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी दिल्ली में रोड शो कर सकते हैं।
#WATCH | Indian cricket team leave from Barbados. The team will reach Delhi on July 4, early morning.
The flight arranged by BCCI's Jay Shah is also carrying the members of Indian media who were stranded in Barbados pic.twitter.com/V0ScaaojBv — ANI (@ANI) July 3, 2024
चार्टर फ्लाइट टीम इंडिया को लेने पहुंची
It's coming home 🏆#TeamIndia pic.twitter.com/Pxx4KGASb8
— BCCI (@BCCI) July 3, 2024
कब भारत पहुंचेगी फ्लाइट?
#WATCH | A special flight of Air India lands at Barbados Airport. Team India will fly back to the country on this flight. pic.twitter.com/5q8NaiIJGP
— ANI (@ANI) July 3, 2024
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सम्मानित
राजीव शुक्ला ने भी किया था ट्वीट
इसके अलावा उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों और मीडिया कर्मियों को लेकर स्पेशल फ्लाइट सुबह छह बजे भारत पहुंचेगी। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम को वापस लाने के लिए बीसीसीआई ने एयर इंडिया का विशेष विमान भेजा था। इसके अलावा, फंसे हुए मीडियाकर्मियों को भी उसी विमान से वापस लाया जा रहा है। वे कल सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री ने सुबह 11 बजे अपने आवास पर टीम के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया है। इसके बाद वे विशेष विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां उनके सम्मान में नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक रोड शो का आयोजन किया गया है। वानखेड़े स्टेडियम में उनके लिए एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा और बीसीसीआई द्वारा घोषित 125 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।"
#WATCH | Delhi: On the return of the Indian Cricket Team from Barbados after winning the T20 World Cup, BCCI Vice-President Rajeev Shukla says, "A special Air India flight was sent by the BCCI to bring the Indian Team back. In addition, stranded media persons are also being… pic.twitter.com/6XLslEmNj0
— ANI (@ANI) July 3, 2024