फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team celebrated Spinner Ravichandran Ashwin's 38th birthday in the team's dressing room at Chepauk

Team India: भारतीय टीम ने मनाया अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का जन्मदिन, खिलाड़ियों ने चेहरे पर लगाया केक

Tue, 17 Sep 2024 08:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Sep 2024 08:55 PM IST
सार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम पर अश्विन के जन्मदिन मनाने की स्टोरी लगाई। पूरी टीम ने अश्विन को जन्मदिन की बधाई दी और अश्विन ने केक काटा। पंत ने जो तस्वीर साझा की है उसे देखकर लग रहा है कि वह अश्विन के चेहरे पर केक लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Indian team celebrated Spinner Ravichandran Ashwin's 38th birthday in the team's dressing room at Chepauk
भारतीय टीम - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारतीय टीम को गुरुवार से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। टीम इंडिया ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है और अब वह लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। मैच से पहले हालांकि टीम के खिलाड़ियों ने अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का जन्मदिन मनाया। भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम में अश्विन का केक काटा और अश्विन के चेहरे पर भी लगाया। 
विज्ञापन

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम पर अश्विन के जन्मदिन मनाने की स्टोरी लगाई। पूरी टीम ने अश्विन को जन्मदिन की बधाई दी और अश्विन ने केक काटा। पंत ने जो तस्वीर साझा की है उसे देखकर लग रहा है कि वह अश्विन के चेहरे पर केक लगा रहे हैं। अश्विन और पंत 2018 से भारतीय ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे हैं और दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने अश्विन को दी बधाई
भारतीय टीम के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने अश्विन को उनके 38वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। अश्विन को बधाई देने वालों में सुरेश रैना, बद्रीनाथ, चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, केएल राहुल और अन्य खिलाड़ी शामिल थे। अश्विन पिछले करीब एक दशक से अधिक समय से भारतीय टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और अब वह घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

टेस्ट में लिए हैं 500 से अधिक विकेट 
अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट लेने की उपलब्धि दर्ज है। अश्विन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। कई मैचों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम को मजबूती प्रदान की है। अश्विन ने नवंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और तब से वह दुनिया के दिग्गज ऑफ स्पिनरों में शामिल हैं। अश्विन 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed