फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian squads for white ball series against New Zealand and first two Test matches against Australia announced

Team India: न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम घोषित, टी20 में पृथ्वी और टेस्ट में ईशान-सूर्या को मौका

Sat, 14 Jan 2023 05:39 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 14 Jan 2023 05:39 AM IST
सार

अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल और अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में निजी कारणों से नहीं खेलेंगे। वहीं, रवींद्र जडेजा की वापसी टेस्ट टीम में हुई है। हालांकि, जडेजा की फिटनेस को अभी देखा जाएगा। उसके बाद ही उनके खेलने पर मुहर लगेगी।

विज्ञापन
Indian squads for white ball series against New Zealand and first two Test matches against Australia announced
पृथ्वी शॉ, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल और अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में निजी कारणों से नहीं खेलेंगे। वहीं, रवींद्र जडेजा की वापसी टेस्ट टीम में हुई है। हालांकि, जडेजा की फिटनेस को अभी देखा जाएगा। उसके बाद ही उनके खेलने पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन


भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 18, 21 और 24 जनवरी को तीन वनडे मैच खेलेगी। उसके बाद 27, 29 जनवरी और एक फरवरी को तीन टी20 मैच होंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की शुरुआत नौ फरवरी को होगी। पहला टेस्ट नौ से 13 फरवरी तक नागपुर और दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी तक दिल्ली में खेला जाएगा। सीरीज के बाकी दो टेस्ट मैच एक मार्च और नौ मार्च से क्रमश: धर्मशाला और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

Indian squads for white ball series against New Zealand and first two Test matches against Australia announced
पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 के लिए चुने गए पृथ्वी शॉ
रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए असम के खिलाफ 379 रन की पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ की वापसी जुलाई 2021 के बाद टीम इंडिया में हुई है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। रणजी ट्रॉफी में उनके तिहरे शतक के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने उनकी तारीफ की थी।

रोहित और विराट फिर टी20 टीम में नहीं
टी20 टीम में सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को फिर से नहीं चुना गया है। हार्दिक पांड्या ही न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तानी करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ चोटिल होने वाले संजू सैमसन को भी टीम में नहीं रखा गया है। जितेश शर्मा उनकी जगह चुने गए। श्रीलंका के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने वाले हर्षल पटेल को टीम से बाहर कर दिया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक , शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

Indian squads for white ball series against New Zealand and first two Test matches against Australia announced
केएस भरत - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे टीम में हुआ भरत और शाहबाज अहमद का चयन
केएल राहुल और अक्षर पटेल के नहीं होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर केएस भरत और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को चुना गया है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे में नहीं खेलने वाले शार्दुल ठाकुर को अर्शदीप सिंह की जगह चुना गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।
विज्ञापन

Indian squads for white ball series against New Zealand and first two Test matches against Australia announced
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव - फोटो : twitter@BCCI
ईशान और सूर्यकुमार टेस्ट टीम में शामिल
बांग्लादेश के खिलाफ चोट के कारण टेस्ट सीरीज में नहीं खेलने वाले कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है। कार दुर्घटना में चोटिल होने वाले ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए नहीं चुना गया है। उनके स्थान पर टेस्ट टीम में ईशान किशन को शामिल किया गया है। उनके साथ केएस भरत दूसरे विकेटकीपर होंगे। झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले किशन ने 2014 में असम के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 48 मुकाबलों में 38.76 की औसत से 2985 रन बनाए हैं। दिल्ली के खिलाफ नवंबर 2016 में उन्होंने 273 रनों की पारी खेली थी। वह प्रथम श्रेणी की उनकी सर्वोच्च पारी है।

टी20 क्रिकेट में धमाका करने वाले सूर्यकुमार यादव को भी टेस्ट टीम में रखा गया है। उन्होंने मुंबई के लिए दिल्ली के खिलाफ 2010 में प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था। सूर्या 44.79 की औसत से 5549 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए नहीं चुना गया। उनकी अनुपस्थिति में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट पर तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी होगी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed