फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान पर अकेले भारी हैं विराट कोहली, शतकों के मामले में विश्व क्रिकेट नतमस्तक

Sat, 09 Mar 2019 01:24 PM IST
अभिषेक त्यागी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक त्यागी Updated Sat, 09 Mar 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Indian skipper Virat Kohli has more ODI centuries than four countries since 2017

रांची में विराट कोहली का 41वां शतक उस वक्त बेकार चला गया जब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी। 314 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय रणबांकुरे महज 281 रन बनाकर ऑलआउट हो गए।




शतकवीर 30 वर्षीय भारतीय कप्तान भले ही मैच के बाद निराश नजर आए हो, लेकिन उन्होंने इस मैच में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर देगा तो क्रिकेट खेलने वाले देश खुद पर शर्म करने लगेंगे।

Indian skipper Virat Kohli has more ODI centuries than four countries since 2017

नागपुर वन-डे के बाद रांची में भी शतक लगाने वाले विराट 2017 से अब तक कुल 15 वनडे शतक बना चुके हैं। अकेले विराट ने पिछले दो साल में इतने शतक लगा दिए हैं, जितना कोई जो कोई एक देश मिलकर भी नहीं लगा पाया है।

Indian skipper Virat Kohli has more ODI centuries than four countries since 2017

सिर्फ दक्षिण अफ्रीका अकेला ऐसा देश है जिसने 2017 से अब तक कुल 15 शतक लगाए हैं, वहीं शतकों की इस लिस्ट में पाकिस्तान 14 शतकों के साथ तीसरे स्थान पर है। यानी पूरा पाकिस्तान मिलकर भी विराट कोहली से पीछे ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian skipper Virat Kohli has more ODI centuries than four countries since 2017
2017 से अबतक सर्वाधिक शतक लगाने वाली टीम

 
भारत 37
इंग्लैंड 28
ऑस्ट्रेलिया 16
न्यूजीलैंड 16
दक्षिण अफ्रीका 15
पाकिस्तान 14
बांग्लादेश 13
वेस्टइंडीज 12
श्रीलंका 10

 
विज्ञापन
Indian skipper Virat Kohli has more ODI centuries than four countries since 2017

इतना ही नहीं अगर बात वन-डे क्रिकेट को छोड़ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की की जाए तो विराट यहां भी विरोधी टीमों तक पर भारी पड़ते हैं। विराट ने साल 2017 से अब तक अंतररष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 25 शतक लगाए हैं, जबकि इतने शतक किसी देश के सभी बल्लेबाजों ने मिलकर भी नहीं लगाए। विराट के 25 शतकों की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोई खिलाड़ी नहीं बल्कि जो देश आता है वो है पाकिस्तान, जिसके बल्लेबाजों ने मिलाकर कुल 24 शतक जमाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed