फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian skipper virat kohli and aiden markram big statement after team india won series by 4-1

वन-डे सीरीज जीतकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अफ्रीकी कप्तान ने अंत में उठाया हार के कारणों से पर्दा

Wed, 14 Feb 2018 11:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
indian skipper virat kohli and aiden markram big statement after team india won series by 4-1
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पांचवे वन-डे मैच में मेहमान टीम ने प्रोटियाज को 73 रन से मात दी। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने छह मैचों की वन-डे सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। रोहित ने 126 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 115 रन बनाकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। टीम इंडिया के 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए द. अफ्रीका की पूरी टीम 201 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन


टीम इंडिया की ओर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। वहीं युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या के खाते में भी 2-2 विकेट आए। अफ्रीकी खेमे से सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला के अलावा कोई भी खिलाड़ी बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाया। अमला ने 71 रन की पारी खेली। आइए जानते हैं सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और प्रोटियाज कप्तान ऐडन मार्करम ने क्या कहा।

विज्ञापन

indian skipper virat kohli and aiden markram big statement after team india won series by 4-1
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विराट कोहली
द. अफ्रीका पर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद हम बहुत खुश हैं। वन-डे सीरीज में हमारी गेंदबाजी, बल्लेबाजी से लेकर फील्डिंग काफी अच्छी रही। कप्तान कोहली ने कहा कि वन-डे सीरीज में शुरुआत से ही मेजबान टीम दबाव में दिख रही थी, जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला। कोहली ने कहा, 'छह मैचों की इस वन-डे सीरीज को टीम इंडिया 5-1 से जीतना चाहती है।' बता दें कि इस मैदान पर टीम इंडिया को 25 साल बाद जीत मिली है।

रोहित शर्मा
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच जीतने के बाद रोहित ने कहा, 'लंबे समय बाद टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करके मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। अपनी सेंचुरी के दम पर टीम को जीत के दरवाजे तक ले जाना मुझे काफी पसंद है। हम मैदान पर एक रणनीति के तहत उतरे थे। शुरुआत में मैंने क्रीज पर सेट होने के लिए थोड़ा समय जरूर लिया, लेकिन इसके बाद स्कोर बोर्ड पर रन खुद-ब-खुद बढ़ने लगे।'

indian skipper virat kohli and aiden markram big statement after team india won series by 4-1
aiden markram,

एडेन मार्करम
द. अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने ओवरसीज में शानदार प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने विपक्षी टीम के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन मेहमान टीम की मजबूत बल्लेबाजी यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने में कामयाब हो गई। इंडियन स्पनिर एक बार फिर अपनी कलात्मक गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को फंसाने में कामयाब हो गए। टीम इंडिया पर जीत दर्ज करने के लिए अफ्रीकी बल्लेबाजों को एक बड़ी पार्टनशिप की जरूरत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed