फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Premier League Governing Council  announced the schedule for the IPl season 11

IPL 2018: जानिए किसके बीच खेला जाएगा पहला मैच, और कहां होगा फाइनल मुकाबला 

Thu, 15 Feb 2018 11:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Indian Premier League Governing Council  announced the schedule for the IPl season 11
आईपीएल 2018

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के शेड्यूल की घोषणा बुधवार को कर दी। आईपीएल सीजन 11 का आगाज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 अप्रैल से होगा। पहला मुकाबला पिछले साल के चैंपियन मुंबई इंडियन्स और दो साल बाद लीग में वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन


51 दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट नौ जगहों पर खेला जाएंगा। इस बार के आईपीएल में 56 लीग मैच के साथ कुल 60 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसका फाइनल 27 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


मुंबई और चेन्नई के बीच होगा पहला मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैंस के लिए अपने मैचों का पूरा शेड्यूल ट्विटर पर पोस्ट किया है। हालांकि लीग के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने कुछ दिनों पहले कहा था कि इस साल रात आठ बजे की बजाय सात बजे से मैच खेले जाएंगे और पहले जो मैच चार बजे से हुआ करते थे, वे 5.30 बजे से होंगे। मुंबई इंडियंस ने भी अपने फैंस के लिए आईपीएल का पूरा शेड्यूल पोस्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Indian Premier League Governing Council  announced the schedule for the IPl season 11
आईपीएल 2018

गौरतलब है कि स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण दो साल का बैन झेलकर वापसी कर रही राजस्थन रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स टीमों के फैंस के लिए खुशी की खबर यह है कि इन दोनों फ्रेंचाइजी टीमों के मैच चैन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस बार आईपीएल में 12 मैच चार बजे शाम से खेले जाएंगे, जबकि 48 मैच रात आठ बजे से खेले जाएंगे। 
 




बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स पहली बार लीग का प्रसारण करेगा। हालांकि, इससे पहले लीग का प्रसारण अधिकार सोनी नेटवर्क्स के पास था। स्टार स्पोर्ट्स ने एक बयान जारी कर यह बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed