वेस्टइंडीज दौरे के लिए रविवार को टीम इंडिया का एलान किया गया। चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम देकर पहली बार पेस तिकड़ी खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी जैसे युवा गेंदबाजों को मौका दिया है।
2 of 6
नवदीप सैनी
- फोटो : Social media
आईपीएल 2019 में अपने प्रदर्शन से हर किसी का अपना दीवाना बनाने वाले नवदीप सैनी का चयन लगभग तय माना जा रहा था और हुआ भी कुछ ऐसा ही दिल्ली रणजी टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हैं। अपनी रफ्तार से तेज बाउंसर से बड़े-बड़े खिलाड़ियों को परेशान करने वाले नवदीप मूल रूप से हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं।
3 of 6
नवदीप सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
26 वर्षीय नवदीप की गिनती मौजूदा समय में भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में की जाती है। वे लगातार 150 किमी प्रति घंटा के आसपास की रफ्तार से गेंद फेंकने में सक्षम हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने एक वनडे मैच में पांच विकेट लिए। नवदीप को खोजने का श्रेय पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को जाता है।
2013 से पहले तक नवदीप सैनी ने कभी लेदर बॉल से गेंदबाजी नहीं की थी, उससे पहले तक वह 250-500 रुपये प्रति मैच के हिसाब से टेनिस बॉल क्रिकेट खेला करते थे। एक दिन गंभीर ने उन्हें रोशनआरा क्लब आने का बुलावा भेजा। यहां गौतम ने नवदीप से गेंदबाजी करने को कहा। नवदीप को कुछ भी नहीं सूझ रहा था कि लाल रंग की लेदर बॉल से कैसे गेंदबाजी करनी है।
गौतम गंभीर ही थे, जिन्होंने डीडीसीए अधिकारियों और चयनकर्ताओं पर दबाव बनाकर नवदीप का चयन दिल्ली की रणजी टीम में कराया। इसके बाद तो मानो नवदीप की जिंदगी ही बदल गई। सैनी आज भी गौतम गंभीर को अपने लिए किसी भगवान से कम नहीं समझते।