{"_id":"5b88d91a42c792466049b8fa","slug":"indian-pace-battery-shatters-england-top-order-and-breaks-this-100-year-old-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, तोड़ा 100 साल पुराना यह नामुमकिन रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, तोड़ा 100 साल पुराना यह नामुमकिन रिकॉर्ड
Fri, 31 Aug 2018 01:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच साउथ हैम्पटन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का आगाज हो चुका है। 5 टेस्ट मैच की सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से पीछे चल रही है। पिछले टेस्ट में जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी 'कोहली की टोली' अब चौथे टेस्ट को जीत सीरीज बराबरी की ठान चुकी है। तभी तो साउथ हैम्पटन टेस्ट के पहले ही दिन कमाल कर दिया।
2 of 5
चौथे टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने लंच तक इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन की राह दिखा दी थी। दिन का अंत होते-होते अंग्रेजी पारी खत्म हो गई। भारतीय पेस बैटरी की शानदार लाइन लेंथ का इंग्लिश बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। भारतीय तेज गेंदबाज इंग्लैंड में इतनी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं कि पिछले 100 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।
3 of 5
रूट, कुक, बेयरस्टो, बटलर जैसे बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाए। भारतीय गेंदबाजों ने वह कारनामा कर दिखाया जो इंग्लैंड की सरजमीं पर पिछले 100 साल में कोई भी टीम नहीं कर पाई थी। तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में 42 विकेट चटकाए हैं। सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों का स्ट्राइक रेट 43 है, जो पिछले 100 साल में इंग्लैंड की सरजमीं पर किसी भी टीम के तेज गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस सीरीज में हर 43 गेंद में विकेट लिए हैं। इससे पहले साल 1997 में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड में 45.0 के स्ट्राइक रेट से विकेट लिए थे। मौजूदा सीरीज में मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने मिलकर अपनी कहर बरपाती गेंदों से वह कमाल किया कि इतिहास रच गया।
विज्ञापन
5 of 5
दूसरी ओर इंग्लैंड के टॉप 4 बल्लेबाजों का औसत कुल 17.70 है। पिछले 80 सालों में यह इंग्लैंड के टॉप 4 बल्लेबाजों का सबसे खराब प्रदर्शन है। टेस्ट सीरीज में कुक 16.16 के औसत से रन बना रहे हैं और जेनिंग्स का औसत सिर्फ 15.66 है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।