फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Openers Batsman Performance in T20 World Cup 2024 Record Virat Kohli Rohit Sharma Stats IND vs SA Fina

T20 WC: फ्लॉप साबित हुई रोहित-कोहली की सलामी जोड़ी, पूरे टूर्नामेंट में साथ मिलकर नहीं खेल सके कुल 20 ओवर

Sat, 29 Jun 2024 08:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Jun 2024 08:42 PM IST
सार

रोहित ने महाराज की पहली दो गेंदों पर शानदार चौके जड़े, जबकि तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। चौथी गेंद पर रोहित ने स्वीप शॉट खेला, लेकिन हेनरिक क्लासेन ने शानदार कैच पकड़र रोहित की पारी का अंत कर दिया।

विज्ञापन
Indian Openers Batsman Performance in T20 World Cup 2024 Record Virat Kohli Rohit Sharma Stats IND vs SA Fina
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की सलामी जोड़ी टी20 विश्व कप में फ्लॉप साबित हुई। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए कोहली को तीसरे स्थान के बजाय रोहित के साथ ओपनिंग में उतारने का फैसला किया था जो गलत साबित हुआ। आमतौर पर रोहित के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने आते थे, लेकिन इस टूर्नामेंट में शीर्ष क्रम में बड़ा बदलाव किया गया था। 
विज्ञापन

केशव महाराज ने तोड़ी ओपनिंग साझेदारी
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत की ओर से पारी का आगाज करने एक बार फिर रोहित और कोहली उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को बेहतर शुरुआत दिलाते हुए मार्को यानसेन के पहले ओवर से 15 रन जुटाए। यह पहली बार था जब भारत ने इस टूर्नामेंट के पहले ओवर में इतने रन बनाए थे। लग रहा था कि भारतीय सलामी जोड़ी इस मैच में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में सफल रहेगी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने दूसरे ही ओवर में स्पिनर केशव महाराज को गेंद सौंप दी। रोहित ने महाराज की पहली दो गेंदों पर शानदार चौके जड़े, जबकि तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। चौथी गेंद पर रोहित ने स्वीप शॉट खेला, लेकिन हेनरिक क्लासेन ने शानदार कैच पकड़र रोहित की पारी का अंत कर दिया। रोहित पांच गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित-कोहली के बीच नहीं हुई कोई अर्धशतकीय साझेदारी
रोहित और कोहली के बीच इस टूर्नामेंट में एक बार भी अर्धशतकीय साझेदारी पूरी नहीं हो सकी। भारत ने टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल आठ मैच खेले और दोनों बल्लेबाज पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी भी नहीं कर सके। रोहित और कोहली के बीच इस टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ हुई 39 रनों की साझेदारी सर्वोच्च रही। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़े जो इनकी दूसरी सर्वोच्च साझेदारी रही। रोहित और कोहली के बीच आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 22 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 12 रन, अमेरिका के खिलाफ एक रन अफगानिस्तान के खिलाफ 11 रन, बांग्लादेश के खिलाफ 39 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह रन और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 19 रनों की साझेदारी हुई थी। 
विज्ञापन

कुल मिलाकर 20 ओवर भी नहीं खेल सके रोहित-कोहली
रोहित और कोहली के बीच साझेदारी कितनी खराब रही इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि दोनों बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 20 ओवर भी साझेदारी नहीं निभा सके। आयरलैंड के खिलाफ रोहित और कोहली की साझेदारी 16 गेंद ही चल सकी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ नौ गेंद, अमेरिका के खिलाफ दो गेंद, अफगानिस्तान के खिलाफ 17 गेंद, बांग्लादेश के खिलाफ 22 गेंद, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 गेंद, इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंद और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 गेंद तक ही साझेदारी आगे बढ़ा सके। इस तरह इस टी20 विश्व कप में रोहित और कोहली कुल मिलाकर 102 गेंद तक ही साझेदारी निभा सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed