फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Opener Murali Vijay wanted to take Ellyse Perry on dinner date after calling her beautiful

Ellyse Perry: एलिस पेरी को डेट पर ले जाना चाहता था यह भारतीय क्रिकेटर, जानें क्या मिला था जवाब

Fri, 10 Mar 2023 02:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 02:01 PM IST
सार

एलिस पेरी को 2020 में मुरली विजय ने डिनर डेट पर ले जाने की बात कही थी। हालांकि, तब एलिस पेरी मैट टोमा के साथ थीं। इसके कुछ समय बाद ही पेरी और टोमा का तलाक हो गया। 
 

विज्ञापन
Indian Opener Murali Vijay wanted to take Ellyse Perry on dinner date after calling her beautiful
Ellyse Perry - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी इन दिनों भारत में हैं। वह आरसीबी की टीम का अहम हिस्सा हैं और महिला प्रीमियर लीग में खेल रही हैं। हालांकि, अब तक उनकी टीम कोई मैच नहीं जीत पाई है और लगातार तीन हार के सात अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। इसके बावजूद पेरी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी खूबसूरती की वजह से वह भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच चर्चित हो रही हैं। 
विज्ञापन


होली के मौके पर उन्होंने अपनी टीम की साथियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ जमकर जश्न मनाया था और बाद में उनके बालों से रंग नहीं निकल रहा था। इसके बाद उनकी साथी क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने सोशल मीडिया पर पूछा था कि सुनहरे बालों से होली का रंग कैसे हटाएं। इसके बाध भी पेरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें वह अपने रंग बिरंगे बाल दिखा रही थीं और कह रही थीं कि दो बार सिर धोने के बावजूद उनके बालों का रंग पहले की तरह नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


एलिस पेरी इससे पहले भी अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं। भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय ने 2020 में इंस्टाग्राम चैट के दौरान कहा था कि वह एलिस पेरी को डिनर डेट पर ले जाना चाहते हैं। वह बेहद खूबसूरत हैं। इस बारे में जब पेरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर पैसे मुरली विजय दे रहे हैं तो बेशक वह जाना चाहेंगी। हालांकि, इस समय पेरी अपने पति मैट टोमा के साथ थीं। इसके कुछ समय बाद ही पेरी और टोमा का तलाक हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरी दुनिया की पहली क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने के साथ ही 1000 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। पेरी महिला क्रिकेट की सबसे महानतम खिलाड़ियों से एक हैं। बेहद कम उम्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने वाली पेरी अभी भी टीम की सबसे अहम सदस्यों में से एक हैं और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed