{"_id":"64d5c15479c0d704620ea308","slug":"indian-middle-order-batsman-for-asia-cup-and-world-cup-2023-know-who-will-play-ishan-kishan-to-tilak-varma-2023-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: मध्यक्रम की समस्या बरकरार; राहुल-श्रेयस फिट नहीं तो किसे मिलेगा मौका, सरप्राइज पैकेज होंगे तिलक?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: मध्यक्रम की समस्या बरकरार; राहुल-श्रेयस फिट नहीं तो किसे मिलेगा मौका, सरप्राइज पैकेज होंगे तिलक?
Fri, 11 Aug 2023 11:01 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:01 AM IST
सार
एशिया कप और वनडे विश्वकप से पहले मध्यक्रम भारतीय टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द बना हुआ है। चौथे और पांचवें नंबर के लिए छह खिलाड़ी दावेदार हैं, लेकिन राहुल और श्रेयस की फिटनेस के चलते समस्या अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन
भारतीय टीम में चौथे और पांचवें स्थान के छह दावेदार हैं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी एशिया कप और वनडे विश्वकप के शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन मध्यक्रम ने भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता बढ़ा दी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी स्वीकार किया कि नंबर चार स्थान एक मसला है। रोहित ने कहा, ‘बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार स्थान पिछले लंबे समय से एक मसला बना हुआ है। युवराज सिंह के संन्यास लेने के बाद कोई भी अन्य खिलाड़ी इस नंबर पर अपना स्थान पक्का नहीं कर पाया, लेकिन पिछले कुछ समय से श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बल्लेबाजी कर रहे थे और उसने अच्छा प्रदर्शन भी किया।
उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से चोटिल होने के कारण श्रेयस परेशानी में रहे। चोटिल होने के कारण वह पिछले कुछ समय से बाहर हैं और पिछले चार-पांच वर्षों से ऐसा हो रहा है। इनमें से कई खिलाड़ी चोटिल हो गए और ऐसे में नए खिलाड़ी को उस स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा।’ हालांकि श्रेयस अय्यर मौजूदा समय में सफल रहे हैं। उन्होंने चौथे नंबर पर 20 मैचों में 805 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं।

सूर्यकुमार यादव
- फोटो : bcci
नंबर-4 पर सूर्यकुमार के कुल 30 रन, संजू खेल पाए एक मैच
एशिया कप और विश्वकप के नंबर चार पर सूर्यकुमार और संजू सैमसन को आजमाया जा रहा है, लेकिन ये प्रयोग सफल रहीं हो पाए। सूर्यकुमार तो खुद स्वीकार कर चुके हैं कि उनका वनडे प्रारूप में ही प्रदर्शन खराब रहा है। सूर्यकुमार इस प्रारूप में नंबर चार पर 13, 9, 8, 0, 0 के साथ सिर्फ 30 रन ही बना पाए हैं। वहीं, संजू ने इस स्थान पर सिर्फ एक मैच खेला है। उन्होंने इस प्रारूप में इस स्थान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 51 रन बनाए थे और वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा छठे स्थान पर खेले हैं।
राहुल-श्रेयस की चोट ने बढ़ाई समस्या
आईपीएल 2023 से पहले भारत के लिए वनडे में श्रेयस अय्यर ने चौथे और लोकेश राहुल ने पांचवें स्थान पर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन ये दोनों चोटिल हो गए हैं और विश्व कप से पहले इन दोनों का मैच खेलना और फॉर्म हासिल करना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर टीम मैनेजमेंट विकल्प तलाश रहा है। इन दोनों के फिट नहीं होने पर ईशान किशन को मध्यक्रम में आजमाया जा सकता है। तिलक वर्मा को भी सरप्राइज पैक के रूप में शामिल किया जा सकता है। संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव भी मध्यक्रम में जगह बनाने के दावेदार हैं।

विजय शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
2019 के विश्वकप में भी था मसला, नहीं हो पाए सफल
2019 के वनडे विश्वकप में भी भारत का प्रदर्शन खराब रहा था। क्योंकि टीम के लिए नंबर चार का स्थान तब भी मसला रहा था। 2019 वनडे विश्वकप में ऋषभ पंत को आजमाया गया था, लेकिन वह एक अभी अर्धशतक नहीं लगा पाए। फिर विजय शंकर को भी इसी टूर्नामेंट पर नंबर चार पर उतारा गया, लेकिन वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 रन ही बना पाए। हार्दिक पंड्या को पाकिस्तान के खिलाफ भेजा गया तो वह 26 रन पर आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल उतरे तो वह भी 26 रन पर आउट हुए। इनमें से कोई भी बल्लेबाज इस विश्वकप में एक अर्धशतक भी नहीं लगा पाया था।
ये सुलझा सकते हैं गुत्थी
नंबर चार स्थान पर ईशान किशन और तिलक वर्मा मौजूदा हालात को देखते हुए इस स्थान की गुत्थी को सुलझा सकते हैं। ईशान वैसे सलामी बल्लेबाज हैं, लेकिन वह नंबर चार पर वनडे में छह बार खेले हैं और एक अर्धशतक सहित 106 रन बनाए हैं। वहीं, तिलक वनडे में नहीं खेले हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 शृंखला में उन्होंने नंबर चार पर 39, 51, 49* की तेज पारियां खेलकर अपनी प्रतिभा दिखाई थी। रविचंद्रन अश्विन, पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद तिलक को मौका देने के लिए बोल चुके हैं। हालांकि, दोनों बल्लेबाजों के साथ खास बात यह है कि दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मौजूदा टीम में रविंद्र जडेजा को छोड़ दिया जाए तो अन्य बाएं हाथ का बल्लेबाज टीम में नहीं है।

तिलक वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित बोले, टीम में मेरी भी जगह पक्की नहीं
रोहित ने कहा, ‘पिछले चार-पांच वर्षों में काफी खिलाड़ी चोटिल हुए। जब कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है या चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहता तो फिर आप भिन्न खिलाड़ियों के साथ अलग तरह की चीजें आजमाने की कोशिश करते हैं। बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार स्थान के लिए मैं असल में यही कहना चाहता हूं। यहां तक कि जब मैं कप्तान नहीं था तब भी मैं इस पर गौर कर रहा था। कई खिलाड़ी आए और चले गए। या तो वे चोटिल हो गए या फिर वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे या फिर किसी ने अपनी फॉर्म खो दी थी। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर भारत की प्राथमिकता रहे केएल राहुल और अय्यर वापसी की तैयारियों में हैं और रोहित ने कहा कि यह दोनों खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं इसके लिए इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा, ‘टीम में किसी की जगह भी पक्की नहीं है, मेरी भी नहीं है।। कुछ खिलाड़ी जानते हैं कि वे खेलने जा रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे में हमें कुछ खिलाड़ियों को आजमाने का मौका मिला। एशिया कप में भी हमें अच्छी टीमों का सामना करना है। अगले कुछ दिनों में चयन समिति की बैठक होनी है और इस पर अच्छी चर्चा होगी कि हम क्या कर सकते हैं। हमारे पास कई नाम हैं। हम देखेंगे कि विश्वकप और उससे पहले एशिया कप के लिए क्या बढ़िया संयोजन हो सकता है।’