फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian fast bowler Jasprit Bumrah has made himself available to play Asia Cup reports revealed

Asia Cup: एशिया कप में दिखेगा जसप्रीत बुमराह का जलवा, टीम में चयन हुआ पक्का? खुद के उपलब्ध रहने की दी जानकारी

Sun, 17 Aug 2025 09:01 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 17 Aug 2025 09:01 AM IST
सार

बुमराह ने कुछ दिनों पहले चयनकर्ताओं से बात की थी और अगले महीने यूएई में होने वाले एशिया कप में खेलने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Indian fast bowler Jasprit Bumrah has made himself available to play Asia Cup reports revealed
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए खुद को उपलब्ध रखा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह ने कुछ दिनों पहले चयनकर्ताओं से बात की थी और इस टूर्नामेंट में खेलने की जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति 19 अगस्त को मुंबई में बैठक करेगी और एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनेगी।
विज्ञापन

एशिया कप का आयोजन यूएई में नौ से 28 सितंबर तक होगा। यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। सूत्रों ने कहा, बुमराह ने चयनकर्ताओं को बताया है कि वह एशिया कप के लिए उपलब्ध रहेंगे। जब चयन समिति के सदस्य अगले सप्ताह बैठक करेंगे तो वे इस पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर बुमराह ने खेले थे तीन मैच 
मालूम हो कि बुमराह कार्यभार प्रबंध के चलते इंग्लैंड दौरे पर पांच में से तीन टेस्ट मैच में ही खेले थे। उन्हें एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले रिलीज कर दिया गया था। इंग्लैंड दौरे पर बुमराह पहले टेस्ट मैच में खेले, जबकि दूसरे टेस्ट मैच से उन्हें आराम दिया गया। इसके बाद उन्होंने तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में हिस्सा लिया, जबकि पांचवें टेस्ट मैच में नहीं खेले। टेस्ट सीरीज के दौरान बुमराह ने कुल 119.4 ओवर गेंदबाजी की और दो बार फाइव विकेट हॉल लिए। 
विज्ञापन

लंबे समय बाद टी20 टीम में नजर आएंगे बुमराह 
एशिया कप का आयोजन इस बार टी20 प्रारूप में होना है इसलिए बुमराह को लंबे स्पैल नहीं करने होंगे और टीम प्रबंधन के पास यह विकल्प भी होगा कि उन्हें किस मैच में आराम देना है। एशिया कप की शुरुआत और बुमराह के आखिरी बार खेलने में 40 दिनों का अंतराल होगा। बुमराह ने भारत के लिए आखिरी बार टी20 मुकाबला पिछले साल टी20 विश्व कप के फाइनल में खेला था, जहां भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराया था। बुमराह ने उस मैच में 18 रन देकर दो विकेट लिए थे। 

कुछ दिनों पहले यूएई पहुंचेगी टीम
भारतीय टीम एशिया कप के लिए जल्द ही यूएई पहुंचेगी। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी बिना मैच अभ्यास के एशिया कप में जाएंगे जिस कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम प्रबंधन से पूछा है कि क्या वे बंगलूरू में छोटा शिविर करना चाहेंगे। हालांकि, टीम प्रबंधन का मानना है कि थोड़ा पहले यूएई पहुंचना अच्छा रहेगा जिससे खिलाड़ी परिस्थितियों में ढल सकें। सूत्र ने कहा, शिविर लगाने के बजाय, टीम तीन-चार दिन पहले ही उड़ान भरेगी जिससे टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें अच्छा अभ्यास मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed