फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team defeated Bangladesh in Asian Games 2023 semi-finals; ensured silver medal

Asian Games: भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया; फाइनल में जगह बनाई, रजत पदक पक्का किया

Fri, 06 Oct 2023 11:51 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 11:51 AM IST
सार

एशियाई खेल 2023 में भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारत ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। इस प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने आसानी से स्वर्ण पदक जीता था और पुरुष टीम से भी ऐसी ही उम्मीद है।
 

विज्ञापन
Indian cricket team defeated Bangladesh in Asian Games 2023 semi-finals; ensured silver medal
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियाई खेल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का विजय रथ जारी है। सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान और अफगानिस्तान मैच के विजेता से होगा। फाइनल में जगह बनाने के साथ ही भारत ने कम से कम रजत पदक भी पक्का कर लिया है। इस प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने आसानी से स्वर्ण पदक जीता था और पुरुष टीम से भी ऐसी ही उम्मीद है।
विज्ञापन


भारतीय टीम को इस प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता दी गई है। ऐसे में भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल मैच में नेपाल के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। भारत ने नेपाल को 23 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत स्वर्ण पदक अपने नाम करने से एक जीत दूर है। 
विज्ञापन


सेमीफाइनल में क्या हुआ?
भारतीय कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और 18 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 96 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 24 रन जाकिर अली ने बनाए। परवेज हुसन ने 23 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सिर्फ राकिबुल हसन (14 रन) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। बांग्लादेश के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। दो बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पांच बल्लेबाज सात से एक रन के स्कोर के बीच आउट हुए। भारत के लिए रवि साई किशोर ने तीन विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


97 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पिछले मैच में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। चौथे ओवर में ही भारत का स्कोर 50 रन पहुंच गया। नौवें ओवर में तिलक ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम इंडिया जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी। भारत ने एक विकेट खोकर 9.2 ओवर में 97 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। तिलक वर्मा 26 गेंद में 55 और ऋतुराज गायकवाड़ 26 गेंद में 40 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए एकमात्र विकेट रिपोन मोंडल ने लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed