फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   indian cricket sensation Deepak Chahar got training from his father in backyard of Taj Mahal

इतिहास रचने वाले दीपक के फौजी पिता ने दी उन्हें ट्रेनिंग, ताज महल के पीछे मैदान में मिली सीख

Tue, 12 Nov 2019 07:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 12 Nov 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
indian cricket sensation Deepak Chahar got training from his father in backyard of Taj Mahal
दीपक चाहर - फोटो : social media

दीपक चाहर के पिता लोकेन्द्र सिंह को वर्षों से इस दिन का इंतजार था कि जब उनके बेटे का जादुई प्रदर्शन देश को जीत दिलाए। उनका कहना है कि ऐसे प्रदर्शन के लिए दीपक ने कड़ी मेहनत की है। लाखों गेंदें नैट प्रैक्टिस के दौरान फेंकी है तब ऐसा प्रदर्शन हुआ है। लोकेन्द्र खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन उनके पिता ने उन्हें अनुमति नहीं दी लेकिन जब उन्होंने 12 साल की उम्र में दीपक का हुनर देखा तो उन्हें अपना ख्वाब पूरा करने की इजाजत दे दी जो दरअसल कभी उनका ख्वाब था, देश के लिए क्रिकेट खेलना।

विज्ञापन


फोन पर हुई बातचीत में लोकेन्द्र कहते हैं कि मेरे पास कोचिंग की डिग्री नहीं थी लेकिन मैंने दीपक को सिखाने के लिए बाद में खुद ट्रेनिंग ली। भारत के इस युवा तेज गेंदबाज के विकसित होने की शुरुआत आगरा में ऐतिहासिक ताज महल के पीछे बने मैदान के टर्फ से हुई है। भारतीय वायुसेना से रिटायर लोकेन्द्र सिंह ने कहा कि अब लगता है कि जो सपना हम दोनों ने इकट्ठा देखा था वो धीरे-धीरे हकीकत में बदल रहा है। 

विज्ञापन

हैदराबाद के खिलाफ लिए थे 8 विकेट 

indian cricket sensation Deepak Chahar got training from his father in backyard of Taj Mahal
तेज गेंदबाज दीपक चाहर

दीपक 18 साल की उम्र में सबसे पहले चर्चा में आए जब राजस्थान के लिए रणजी मैच पदार्पण में हैदराबाद के खिलाफ दस रन देकर आठ विकेट लिए। हैदराबाद की टीम 21 रन पर आउट हो गई थी। उनका यह प्रदर्शन यू ट्यूब पर घरेलू क्रिकेट के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में शामिल है। हैदराबाद के इब्राहिम खलील को फेंकी गई उनकी इनस्विंगर को काफी प्रशंसा भी मिली है। राजस्थान टीम की रणजी ट्रॉफी जीत में उन्होंने 40 से ज्यादा विकेट लिए थे। हालांकि चोट के चलते अगले कुछ वर्ष वह परेशान रहे। 

धोनी ने पहचाना चाहर का असल हुनर 

indian cricket sensation Deepak Chahar got training from his father in backyard of Taj Mahal
दीपक चाहर को समझाइश देते धोनी - फोटो : ट्विटर

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नैसर्गिक रूप से स्विंग करने वाले इस गेंदबाज के हुनर को पहचाना और कुछ साल पहले आईपीएल में राइजिंग सुपर जाइंटस (पुणे) टीम में जगह दी। पिछले दो सीजन में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसके बाद राष्ट्रीय टीम का बुलावा आ गया।  2018 सीजन में 10 विकेट लेने वाले चाहर ने इस साल 22 विकेट लिए और वह इंग्लैंड में हुए विश्व कप में स्टैंड बाई भी थे। भारत के पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता का कहना है कि दीपक को यह पता है कि स्विंग कैसे की जाती है। जब 2018 आईपीएल में ब्रावो नहीं थे तो धोनी ने उन्हें पावरप्ले और डेथ ओवरों में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी और यह टर्निंग प्वाइंट रहा। उन्होंने सीखा कि गेंदबाजी के प्रतिकूल हालत में वाइड यार्कर और स्लोअर कैसे करनी है। चाहर का परिवार मूलत: आगरा का है लेकिन जब लोकेन्द्र सिंह वायुसेना में थे तब वह राजस्थान के गंगानगर में बस गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed