{"_id":"5d774c788ebc3e93cc43f011","slug":"indian-coach-ravi-shastri-to-increase-yo-yo-test-score-to-17-for-indian-cricket-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब टीम इंडिया पर सख्ती बरतने के मूड में कोच शास्त्री, पहले से और मुश्किल होगा यो-यो टेस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब टीम इंडिया पर सख्ती बरतने के मूड में कोच शास्त्री, पहले से और मुश्किल होगा यो-यो टेस्ट
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में रवि शास्त्री को दोबारा टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया गया है। अपने लगातार दूसरे कार्यकाल में शास्त्री कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं हैं। अपनी नई पारी के साथ शास्त्री टीम के फिटनेस लेवल को और बेहतर करना चाहते हैं। तभी तो अब वह यो-यो टेस्ट का स्कोर 17 तक बढ़ाने के मूड में हैं।
2 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोच रवि शास्त्री जल्द ही सभी दावेदारों के साथ एक बैठक करने वाले हैं, जिसमें यो-यो टेस्ट बार को बढ़ाकर 17 तक किए जाने पर चर्चा होगी। फिलहाल भारतीय खिलाड़ियों के लिए यो यो टेस्ट में खिलाड़ियों को 16.1 मार्क को छूना होता है। तभी वे राष्ट्रीय टीम में शामिल हो सकते हैं।
3 of 6
गौरतलब है कि 2017 में यो-यो टेस्ट को खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य बनाया गया था। अंबाती रायुडू, संजू सैमसन (इंडिया ए) और मोहम्मद शमी को इस टेस्ट में पास न होने के कारण ड्रॉप किया गया था। सुरेश रैना और युवराज सिंह भी इसकी वजह से ही टीम में वापसी नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पहली बार यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद अंबाती रायडू और मोहम्मद शमी ने टेस्ट पास कर लिया था। बाद में रैना भी 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले। हालांकि, युवराज सिंह ने भी यो-यो टेस्ट पास किया था, लेकिन वह टीम में वापसी नहीं कर पाए थे। मनीष पांडे ने यो-यो टेस्ट में 19.2 मार्क हासिल किया था।
विज्ञापन
5 of 6
रवि शास्त्री-विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार रवि शास्त्री टेस्ट क्रिकेट में भी सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा को देने के पक्ष में हैं। शास्त्री के समर्थन के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि केएल राहुल के लगातार फ्लॉप होने के बाद 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में रोहित बतौर ओपनर खेलेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।