फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Coach Rahul Dravid Says People will get security but we will also demand performances

IND vs SA: एक सीरीज हारते ही बदले कोच द्रविड़ के सुर, बोले- खिलाड़ियों को प्रदर्शन करना होगा तभी बचेगी जगह

Mon, 24 Jan 2022 11:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 11:31 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि खिलाड़ियों की जगह टीम में सुरक्षित है, लेकिन उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वहीं रोहित ने पिछली सीरीज के बाद कहा था कि उनकी टीम में खिलाड़ियों की जगह सुरक्षित रहेगी। 
 

विज्ञापन
Indian Coach Rahul Dravid Says People will get security but we will also demand performances
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज हारने के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि भारतीय टीम में खिलाड़ियों की जगह सुरक्षित है, लेकिन उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि उनकी टीम में सभी खिलाड़ियों की जगह सुरक्षित है। द्रविड़ ने कहा है कि लंबे समय तक मौके दिए जाने के बाद खिलाड़ियों को कमाल की पारियां खेलनी होंगी। वो टीम को जितना स्थिर बना सकते हैं, उतना स्थिर बनाने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन


द्रविड़ ने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया, लेकिन मध्यक्रम में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें टीम में लगातार मौके दिए जा रहे हैं। हम आगे भी उन्हें मौके देना चाहते हैं, लेकिन जब आप उन्हें लगातार मौके देते हैं और टीम में उनकी जगह सुरक्षित करते हैं तो आप अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। जब आप इस स्तर पर अपने देश के लिए खेलते हैं तो आपसे यही उम्मीद की जाती है। 
विज्ञापन


श्रेयस अय्यर तीनों मैच में फ्लॉप
द्रविड़ ने आगे कहा "आप चार, पांच या छह नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हों, आपको पता होना चाहिए कि टीम की जरूरत क्या है। श्रेयस तीनों मैचों में काफी जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए।" इस सीरीज में अय्यर ने 17, 11 और 26 रन की पारी खेली है। चौथे नंबर के लिए सूर्यकुमार यादव और राहुल भी दावेदार हैं। ऐसे में श्रेयस पर लगातार जबाव बढ़ेगा। कोच द्रविड़ ने भी इसी बात की तरफ इशारा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले थे रोहित
विराट के बाद भारत के टी-20 कप्तान बने रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 3-0 से जीती थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि द्रविड़ और रोहित की टीम इंडिया में खिलाड़ियों की जगह सुरक्षित रहेगी। खिलाड़ियों को दो-चार मैच के बाद टीम से बाहर नहीं किया जाएगा। इस समय विराट कोहली पर आरोप लगे थे कि उनकी टीम में किसी खिलाड़ी की जगह पक्की नहीं रहती है और उन्होंने कुलदीप यादव जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को लगातार मौके नहीं दिए और उनका करियर खराब कर दिया। 


अब कोच द्रविड़ भी कह रहे हैं कि अय्यर जैसे खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा तभी टीम में जगह बनेगी। द्रविड़ के कोच बनने के बाद भारत ने चार सीरीज खेली हैं। इनमें से दो में टीम इंडिया जीती है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि पहली वनडे सीरीज में हारने के बाद कोच द्रविड़ और कप्तान रोहित की बातों में अंतर आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed