फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas Iyer Wins ICC Men's Player Of The Month Award For March 2025 Know Stats

ICC Player Of the Month: श्रेयस अय्यर ने जीता आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, चैंपियंस ट्रॉफी में मचाया था धमाल

Tue, 15 Apr 2025 12:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 15 Apr 2025 12:52 PM IST
सार

 ICC Men's Player of the Month March 2025: श्रेयस ने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सर्वाधिक 243 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने दो अर्धशतकीय पारियां खेलीं थीं। आईसीसी द्वारा प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए चुने जाने के बाद अय्यर ने कहा- मैं मार्च के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ के रूप में नामित होने पर वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

विज्ञापन
Shreyas Iyer Wins ICC Men's Player Of The Month Award For March 2025 Know Stats
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मार्च के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। मंगलवार को आईसीसी ने इसका एलान करते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज के चैंपियंस ट्रॉफी के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: JD Vance: 'मैं नहीं चाहता किसी अन्य टीम को मिले', अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के हाथ से गिरी ट्रॉफी; वीडियो
विज्ञापन

भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
श्रेयस ने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सर्वाधिक 243 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने दो अर्धशतकीय पारियां खेलीं थीं। आईसीसी द्वारा प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए चुने जाने के बाद अय्यर ने कहा- मैं मार्च के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ के रूप में नामित होने पर वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह मान्यता अविश्वसनीय रूप से विशेष है, खासकर उस महीने में जब हमने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती - एक ऐसा क्षण जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।

फाइनल में गरजा था श्रेयस का बल्ला
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया था। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था। दुबई में खेले गए फाइनल मैच में 30 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने दो चौके और इतने ही छक्के की मदद से 48 रन बनाए थे। भारत ने यह मुकाबला चार विकेट से जीता था। 
विज्ञापन

अय्यर ने दिया फैंस को धन्यवाद
इस दौरान अय्यर ने फैंस को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- इतने बड़े मंच पर भारत की सफलता में योगदान देने में सक्षम होना हर क्रिकेटर का सपना होता है। मैं अपने साथियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का उनके अटूट समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हूं। प्रशंसकों को भी दिल से धन्यवाद। आपकी ऊर्जा और प्रोत्साहन हमें हर कदम पर आगे बढ़ने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें: LSG vs CSK: 'मुझे क्यों दिया', प्लेयर ऑफ द मैच के लिए अपना नाम सुनकर चौंके धोनी, नूर अहमद के लिए उठाई आवाज    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed