फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Batter KL Rahul started Net Practice ahead of Busy Home Season and Duleep Trohpy video goes viral

Video: दलीप ट्रॉफी से पहले केएल राहुल ने नेट्स पर बहाया पसीना, घरेलू टेस्ट सीरीज को देखते हुए शुरू किया अभ्यास

Fri, 23 Aug 2024 05:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Aug 2024 05:42 PM IST
सार

लंबे घरेलू सीजन को देखते हुए सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें केएल राहुल नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Indian Batter KL Rahul started Net Practice ahead of Busy Home Season and Duleep Trohpy video goes viral
केएल राहुल - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने दलीप ट्रॉफी से पहले नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। श्रीलंका के खिलाफ हुई सीमित ओवरों की सीरीज के बाद से ही भारतीय टीम ब्रेक पर चल रही है। भारत को अब 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। लंबे घरेलू सीजन को देखते हुए सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें केएल राहुल नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

समझा जाता है कि यह वीडियो बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का है। वीडियो में दिख रहा है कि राहुल स्ट्रेट ड्राइव खेल रहे हैं। केएल राहुल इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद बाहर होने के बाद से इस साल ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सके हैं। वह लंदन में अपनी चोट का इलाज कराने भी गए थे जिस कारण शेष सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे। केएल राहुल फिर आईपीएल 2024 से मैदान पर वापस लौटे और उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए 14 मैचों में 136.13 के स्ट्राइक रेट से 520 रन बनाए जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टी20 विश्व कप में नहीं मिली थी जगह
राहुल को जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। राहुल ने हालांकि श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से भारतीय टीम में वापसी की। उन्होंने इस दौरान सिर्फ दो मैच खेले और 31 तथा शून्य रन पर आउट हुए। तीसरे वनडे में उन्हें ड्रॉप कर ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में शामिल किया गया था। 

दलीप ट्रॉफी में राहुल टीम-ए का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसकी कमान शुभमन गिल के हाथों में है। पहले मैच में इस टीम का सामना टीम-बी से पांच सितंबर को बेंगलुरु में होगा। भारत के घरेलू सत्र को देखते हुए केएल राहुल का फॉर्म भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed