फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian All rounder Axar patel praises suryakumar yadav says he is the captain of the bowlers

IND vs SL: अक्षर पटेल ने कप्तान सूर्यकुमार की तारीफ में कही ये बात, गेंदबाजों को लेकर उनकी रणनीति पर रखी राय

Sun, 28 Jul 2024 01:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Jul 2024 01:12 PM IST
सार

अक्षर पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में भी सूर्यकुमार की कप्तानी में खेले थे। भारत ने यह सीरीज 4-1 से जीती थी।

विज्ञापन
Indian All rounder Axar patel praises suryakumar yadav says he is the captain of the bowlers
अक्षर पटेल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भारतीय टी20 टीम के नवनियुक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर सराहना की है। अक्षर ने कहा कि सूर्यकुमार की तारीफ करते हुए उन्हें गेंदबाजों का कप्तान बताया है। भारत ने श्रीलंका को पहले टी20 में हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। दोनों टीमों के बीच रविवार को सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन

अक्षर ने कहा कि सूर्यकुमार उन्हें अपनी रणनीति के अनुसार चलने की स्वतंत्रता प्रदान करते हैं। अक्षर ने इसके साथ ही कहा कि श्रीलंका के खिलाफ वर्तमान सीरीज में भारतीय टीम बल्लेबाजी में अधिकतम संयोजन आजमाने की कोशिश करेगी। अक्षर पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में भी सूर्यकुमार की कप्तानी में खेले थे। भारत ने यह सीरीज 4-1 से जीती थी। अक्षर ने कहा, मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में सूर्या भाई के साथ खेला था। मैं जानता था कि वह गेंदबाजों के कप्तान हैं। वह आपको अपनी रणनीति पर अमल करने की पूरी छूट देते हैं। जब भी आपकी गेंद पर शॉट लगता है तो वह आपके पास आकर कहते हैं कि यह अच्छी गेंद थी। वह आपको सलाह देते रहते हैं। एक खिलाड़ी के रूप में मेरे उनके साथ अच्छे संबंध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सूर्यकुमार हमेशा गेंदबाजों का हौसला बढ़ाते हैं'
उन्होंने कहा, मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की सीरीज में भी उनकी कप्तानी में खेला था और इसलिए अब जब मैं खेल रहा था तो मुझे ज्यादा अंतर महसूस नहीं हुआ। वह हमेशा गेंदबाजों का हौसला बढ़ाते रहते हैं। हमारे टीम में बाएं हाथ से चार और दाएं हाथ के भी चार बल्लेबाज हैं। अगर क्रीज पर बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाज का संयोजन रहता है तो फिर गेंदबाजों के लिए अपनी लाइन और लेंथ बनाए रखना मुश्किल होता है। अगर आपके पास विकल्प हैं तो फिर उनका उपयोग क्यों नहीं किया जाए। आप विरोधी टीम के गेंदबाजी विकल्पों के आधार पर भी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

अक्षर को अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं 
भारत ने टी20 विश्व कप में ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था लेकिन श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में वह सूर्यकुमार के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। अक्षर ने कहा कि बल्लेबाजी क्रम इस तरह से तैयार किया गया था जिससे टीम दाएं हाथ और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन का अधिकतम उपयोग कर सके। अक्षर ने कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर की अगुआई में नए कोचिंग स्टाफ के आने से बहुत बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, मैं 10 साल से खेल रहा हूं। मैं विभिन्न कोच और कप्तान के रहते हुए खेला हूं। मुझे नहीं लगता की टीम में बहुत अधिक बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed