{"_id":"62a099bd315d045e62008d81","slug":"india-womens-cricket-team-harmanpreet-kaur-becomes-captain-after-mithali-raj-retirement-jhulan-goswami-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Women’s Cricket Team: मिताली राज के संन्यास लेने के बाद हरमनप्रीत कौर बनीं कप्तान, झूलन गोस्वामी बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India Women’s Cricket Team: मिताली राज के संन्यास लेने के बाद हरमनप्रीत कौर बनीं कप्तान, झूलन गोस्वामी बाहर
Wed, 08 Jun 2022 10:55 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:55 PM IST
सार
दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने बुधवार (आठ जून) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। वो वनडे और टेस्ट में टीम की कप्तान थीं। उनके संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही वनडे में कप्तान के रूप हरमनप्रीत के नाम का एलान हो गया।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है। टी20 के बाद अब वनडे की भी कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंप दी गई है। दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने बुधवार (आठ जून) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। वो वनडे और टेस्ट में टीम की कप्तान थीं। उनके संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही वनडे में कप्तान के रूप हरमनप्रीत के नाम का एलान हो गया।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना 50 ओवर के प्रारूप में मिताली की जगह लेने की दौड़ में थीं। मार्च में वनडे विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद यह भारतीय महिला टीम का पहला दौरा होगा। वनडे टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को जगह नहीं दी गई। झूलन न्यूजीलैंड में वर्ल्ड कप के दौरान टीम के साथ थीं। स्नेह राणा को भी बाहर कर दिया गया है। जेमिमा रोड्रिग्स ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी की है। तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच दाम्बुला में 23, 25 और 27 जून को जबकि वनडे कैंडी में एक, चार और सात जुलाई को खेले जाएंगे।
टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सब्बीनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, सिमरन बहादुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिगेज, राधा यादव।
विज्ञापन
वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सब्बीनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, सिमरन बहादुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह , तानिया भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल।