फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women va South Africa Women Womens ODI World Cup 2022 Preview Playing 11

IND W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका पर सिर्फ जीत से ही खुलेगा भारत के लिए सेमीफाइनल का दरवाजा, देखें दोनों टीमों का रिकॉर्ड

Sun, 27 Mar 2022 04:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Mar 2022 04:36 AM IST
सार

अंक तालिका की बात करें तो भारत पांचवें, इंग्लैंड चौथे और न्यूजीलैंड छठे स्थान पर है। तीनों ही टीमों के छह-छह अंक हैं। वहीं, इंग्लैंड का रन रेट भारत से बेहतर है तो भारत का रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर है।

विज्ञापन
India Women va South Africa Women Womens ODI World Cup 2022 Preview Playing 11
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही भारतीय टीम महिला विश्व कप में आज दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत ही एकमात्र रास्ता है। इस करो या मरो के मुकाबले में अगर भारतीय टीम यह मैच हारती है तो उसे अंतिम चार की रेस से बाहर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


अब तक 2017 की उपविजेता भारतीय टीम अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी है । टूर्नामेंट में तीन जीत और तीन हार के बाद वह छह अंक लेकर पांचवें स्थान पर है और अब उसे आखिरी लीग मैच हर हालत में जीतना होगा। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच बारिश के कारण धुलने से भारत की उम्मीदों को झटका लगा है।
विज्ञापन


विंडीज सात अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है।  रविवार का मैच जीतने से भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा क्योंकि उसका नेट रन रेट प्लस 0.768 है और वेस्टइंडीज का माइनस 0.890 है । वहीं दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन टीमों के बराबर हैं अंक
अंकतालिका की बात करें तो भारत पांचवें, इंग्लैंड चौथे और न्यूजीलैंड छठे स्थान पर है। तीनों ही टीमों के छह-छह अंक हैं। वहीं, इंग्लैंड का रन रेट भारत से बेहतर है तो भारत का रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर है। न्यूजीलैंड लीग स्टेज के अपने सभी सात मैच खेल चुकी है। भारत और इंग्लैंड आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे।

सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता
भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पहले उसे हर हाल में दक्षिण अफ्रीका को हराना होगा और साथ ही अपने रन रेट का भी ख्याल रखना होगा। वहीं, भारत को बांग्लादेश से ये उम्मीद करनी होगी कि वो इंग्लैंड को हरा दे। अगर बांग्लादेश उन्हें हरा भी ना पाए तो इंग्लैंड को अपने ऊपर बड़ी जीत ना दर्ज करने दे। ऐसे में टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है।

आंकड़ों में आमने-सामने दोनों टीमें
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 27 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 15 मैच भारत और 11 मौकों पर दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच बेनतीजा छूटा है। अगर महिला विश्वकप में दोनों टीमों के रिकॉर्ड को देखें तो दोनों के बीच चार बार मुकाबला खेला गया है, जिनमें तीन बार भारत को जीत मिली है और एक बार ही दक्षिण अफ्रीका  ने जीत दर्ज की है।

बल्लेबाजों को करना होगा दमदार प्रदर्शन
कप्तान मिताली टूर्नामेंट में चार पारियों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सकीं। भारत अगर सेमीफाइनल में नहीं पहुंचता है तो यह उनका आखिरी मैच हो सकता है और उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं विंडीज के खिलाफ शतक को छोड़कर स्मृति मंधाना भी कुछ खास नहीं कर सकी हैं। शेफाली ने बांग्लादेश के खिलाफ रन बनाए जबकि यस्तिका भाटिया ने तीसरे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में हरमनप्रीत कौर, पूजा वस्त्राकर और स्नेह राणा लगातार अच्छा खेलते आए हैं।

शेफाली वर्मा ने क्या कहा?
भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कहा कि अफ्रीका के खिलाफ मैच अहम है और यह सभी को पता है। हमारे सभी खिलाड़ी अपना शत प्रतिशत देने को तैयार हैं। हमें साझेदारी बनाकर एक दूसरे का साथ देना होगा। हमें एक इकाई के रूप में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण अच्छा रहा है। एक टीम के रूप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed