{"_id":"61631eec8ebc3ed097299582","slug":"india-women-team-coach-ramesh-powar-declares-smriti-mandhana-as-a-future-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला क्रिकेट टीम: मुख्य कोच रमेश पोवार ने स्मृति मंधाना की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया भविष्य का कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय महिला क्रिकेट टीम: मुख्य कोच रमेश पोवार ने स्मृति मंधाना की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया भविष्य का कप्तान
Sun, 10 Oct 2021 10:42 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:42 PM IST
सार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रमेश पोवार को पूरा विश्वास है कि स्टार ओपनर स्मृति मंधाना भविष्य में टीम की कप्तान बनेंगी। पोवार ने स्मृति को एक लीडर बताते हुए उनका कप्तान के तौर पर समर्थन किया।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रमेश पोवार को पूरा विश्वास है कि स्टार ओपनर स्मृति मंधाना भविष्य में टीम की कप्तान बनेंगी। पोवार ने स्मृति को एक लीडर बताते हुए उनका कप्तान के तौर पर समर्थन किया।
विज्ञापन
भारतीय कोच ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की समाप्ति पर कहा, 'हम उन्हें एक लीडर के तौर पर देख रहे हैं। वह किसी दिन जरूर नेतृत्व करेंगी।' हालांकि रमेश पोवार ने यह भी साफ़ कर दिया कि वह इस वक्त नेतृत्व में किसी भी तरह का बदलाव नहीं चाहते।
विज्ञापन
बाएं हाथ की 25 वर्षीय बैटर मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम की बाकी खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने वनडे में 86 और 127 रन की पारी खेली जबकि पिंक बॉल टेस्ट में भी शतक जड़ा और उसके बाद आखिरी टी-20 में 52 रन बनाए।
विज्ञापन
पोवार ने टी-20 की उपकप्तान स्मृति की तारीफ करते हुए कहा, 'उसने कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। जिस तरह से उसने टेस्ट में खासकर दुधिया रौशनी में बल्लेबाजी की, वह शानदार था।
उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि स्मृति आगे और अच्छा करेंगी और दुनियाभर की लीग में खेलने का उन्हें भरपूर फायदा मिलेगा।