{"_id":"af78e100-5edb-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"india-wins-toss-elect-to-bat-first-in-second-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच रिपोर्टः जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत की बड़ी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच रिपोर्टः जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत की बड़ी जीत
कोच्चि/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 15 Jan 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएस धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा की अर्द्घशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे मैच में 127 रनों से हरा दिया है। भारत के बनाए 285 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 36 ओवर में 158 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में भारत ने एक-एक से बराबरी कर ली है। रवींद्र जडेजा को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने नाबाद 61 रन बनाए और दो विकेट लिए।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
बड़े लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। युवा तेज गेंदबाज शमी अहमद ने पारी के दूसरे ओवर में इयान बेल (1) को धोनी के हाथो कैच कराया। इसके बाद एलेस्टर कुक (17) और केविन पीटरसन (42) ने इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश की। भुवनेश्वर कुमार ने एलेस्टर कुक (17) को LBW कर इस जोड़ी को तोड़ा। इसके बाद इंग्लैंड नियमित अंतराल पर विकेट गंवाता रहा।
पीटरसन ने 44 गेंदों में सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 42 रन बनाए। जोसेफ रूट (36) और समित पटेल (30 नाबाद) ने इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। भारत की ओर से आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार को 3-3 विकेट मिले। बल्लेबाजी में कमाल करने वाले रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिए। जबकि एक विकेट शमी अहमद के नाम रहा।
धोनी, जडेजा, रैना का पचासा, भारत ने बनाए 285 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा की अर्द्घशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए।
भारत की शुरुआत काफी खराब रही। महज 18 रनों पर गौतम गंभीर (8) और अजिंक्य रहाणे (4) की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद युवराज सिंह (32) और विराट कोहली (37) ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन दोनों अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। स्वीप शॉट खेलने के फेर में युवी LBW हो गए। युवी अंपायर के इस फैसले असंतुष्ट दिखे। रिप्ले में भी देखा गया कि गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड पर लगी थी।
इसके बाद सुरेश रैना और एमएस धोनी ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला। रैना ने लगातार दूसरे वनडे में दूसरा अर्द्घशतक जड़ा। उन्होंने 78 गेंदों में 55 रन बनाए। आखिरी ओवरों में एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और छठे विकेट के लिए 96 रनों की उपयोगी साझेदारी की।
धोनी ने 66 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 72 रन बनाए। दूसरे छोर पर मौजूद रवींद्र जडेजा ने भी करियर का छठा अर्द्घशतक पूरा किया। जडेजा ने महज 37 गेंदों में 8 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 61 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से स्टीवन फिन और जेड डर्नबाक को दो-दो विकेट मिले। जबकि जेम्स ट्रेडवेल और क्रिस वोक्स को एक-एक सफलता हाथ लगी।