10:55 PM, 11-Dec-2019
भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। बुधवार को मुंबई के वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 67 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने वानखेड़े में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार कोई टी-20 मुकाबला जीता।
पोलार्ड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्योता दिया। लेकिन उनका फैसला गलत साबित हुआ जब रोहित और राहुल ने 12वें ओवर में ही पहले विकेट के लिए 135 रनों की मजबूत साझेदारी कर डाली। दोनों ने जमकर कैरेबियाई गेंदबाजों की खबर ली और मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के जड़े। इन दोनों के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी तेजी से रन बटोरे और मात्र 29 गेंद में ही 70 रनों की नाबाद पारी खेल डाली।
भारत ने रोहित के 34 गेंदों में 71 रन, राहुल के 56 गेंदों में 91 रन और विराट कोहली के नाबाद 70 रनों की बदौलत 20 ओवर में 240 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पोलार्ड के 68 रन और हेटमायर के 41 रनों की मदद से 20 ओवर में 173 रन ही बना पाई और मैच के साथ सीरीज भी हार गई। भारत इ तरफ से दीपक, भुवनेश्वर, शमी और कुलदीप सभी ने दो-दो विकेट लिए।
10:53 PM, 11-Dec-2019
20वां ओवर: दीपक चाहर पारी का आखिरी ओवर लेकर आये हैं, वेस्टइंडीज के लिए जीत नामुमकिन, अब सिर्फ औपचारिकता बाकी। पियरे के विकेट के साथ ओवर और मैच की समाप्ति
वेस्टइंडीज का स्कोर: 173/8
10:41 PM, 11-Dec-2019
19वां ओवर: भुवनेश्वर कुमार पारी का अपना चौथा ओवर लेकर गेंदबाजी पर आये हैं। पहली ही गेंद पर विलियम्स को मिला जीवनदान। भुवनेश्वर ने सीरीज में पहली बार लिए विकेट। चार ओवर की गेंदबाजी में 41 रन देकर दो विकेट लिए।
वेस्टइंडीज का स्कोर: 169/7
10:40 PM, 11-Dec-2019
18वां ओवर: मैच में पहली बार वाशिंगटन सुंदर के हाथों में गेंद और सुंदर ने भी निराश नहीं किया और ओवर में मात्र पांच रन दिए।
वेस्टइंडीज का स्कोर: 157/7
10:37 PM, 11-Dec-2019
17वां ओवर: मोहम्मद शमी अपने कोटे का चौथा और आखिरी ओवर लेकर आये हैं। दो साल बाद टी-20 टीम में वापसी करते हुए शमी ने दमदार प्रदर्शन किया है। वाल्श के विकेट के साथ शमी ने ओवर में चार रन दिए। शमी ने चार ओवर की गेंदबाजी में 25 रन देकर दो विकेट लिए।
वेस्टइंडीज का स्कोर: 152/7
10:36 PM, 11-Dec-2019
16वां ओवर: पोलार्ड के आउट होने के बाद दीपक चाहर को लगाया गया है। विराट का यह फैसला भी सही साबित हुआ। ओवर से आये सिर्फ सात रन।
वेस्टइंडीज का स्कोर: 148/6
10:31 PM, 11-Dec-2019
15वां ओवर: अपने मुख्य गेंदबाज भुवनेश्वर को विराट नने लगाया है। लेकिन पोलार्ड काफी खतरनाक फॉर्म में, पहली तीन गेंदों में लगाया एक छक्का और दो चौके। हालांकि ओवर के आखिरी गेंद पर भुवी ने पोलार्ड को जडेजा के हाथों कैच करवाकर राहत की सांस ली। पोलार्ड 39 गेंदों में 68 रन बनाकर हुए आउट।
वेस्टइंडीज का स्कोर: 141/6
10:29 PM, 11-Dec-2019
14वां ओवर: कुलदीप अपने कोटे का आखिरी ओवर लेकर आये हैं। पिछले ओवर में दो रन देने वाले कुलदीप इस बार काफी महंगे साबित हुए। पोलार्ड ने अकेले जड़े 17 रन। सात महीने बाद वापसी करते हुए कुलदीप ने चार ओवर में 45 रन देकर लिए दो अहम विकेट।
वेस्टइंडीज का स्कोर: 124/5
10:26 PM, 11-Dec-2019
13वां ओवर: विराट ने फिर से शिवम दुबे को लगाया है और दुबे ने भी निराश नहीं किया। कोटे के अपने तीसरे ओवर में मात्र दो रन दिए हैं।
वेस्टइंडीज का स्कोर: 107/5
10:24 PM, 11-Dec-2019
12वां ओवर: कुलदीप की फिर से वापसी, कोटे के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर होल्डर को भेजा पवेलियन। इस वक्त पर एक बेहद ही शानदार ओवर, मात्र दो रन दिए।
वेस्टइंडीज का स्कोर: 105/5