{"_id":"62e3542c4240e326f7092cd2","slug":"india-vs-west-indies-1st-t20-dream-11-playing-xi-prediction-captain-and-vice-captain-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: जीत के साथ टी20 सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया, जानें भारत की संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: जीत के साथ टी20 सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया, जानें भारत की संभावित प्लेइंग-11
Fri, 29 Jul 2022 11:58 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:58 AM IST
सार
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम जीत के साथ टी20 सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। भारत के नियमित कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा सिर्फ दो मैच हारे हैं। इस सीरीज में भी वो जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम अपने मजबूत खिलाड़ियों की मौजूदगी में शुक्रवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला में दमदार प्रदर्शन कर लगातार दूसरी शृंखला में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
टी-20 विश्व कप में तीन महीने से भी कम समय बचा है जिससे कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को अपनी ‘कोर’ टीम पक्की करने के लिए करीब 16 मैच (वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच, एशिया कप में अगर भारत फाइनल खेलता है तो पांच मैच, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच) मिलेंगे।
रोहित, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक जैसे पांच विशेषज्ञ बल्लेबाजों के शीर्ष छह में शामिल होने के बारे में महज विचार करना ही प्रतिद्वंद्वी टीम को दबाव में ला सकता है। वह भी ऐसे समय में जब विराट कोहली के स्तर का खिलाड़ी छोटे प्रारूप में बुरी तरह से विफल हो रहा है और अंतिम एकादश में उनके स्थान को लेकर संशय के बादल छाये हुए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार लय में था भारत
वेस्टइंडीज से पहले इंग्लैंड के खिलाफ हुई शृंखला ने दिखा दिया कि भले ही उनके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कोहली का बल्ला नहीं चल रहा हो लेकिन भारत के सफेद गेंद के खिलाड़ियों की क्रीज पर मौजूदगी दमदार रही।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 शृंखला तकनीकी रूप से तीन विभिन्न देशों (त्रिनिदाद एवं टोबैगो, सेंट किंट्स एंड नेविस और अमेरिका) में खेली जाएगी।
दीपक हुड्डा ने अभी तक जितने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, उन्होंने दिखा दिया है कि वह इसमें अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ शतक जड़ा और इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 में भी वह अच्छी लय में दिखे लेकिन उन्हें कोहली की वापसी के कारण बाहर होना पड़ा। इस सीरीज में हुड्डा को मौका मिल सकता है। वहीं, ऋषभ पंत एक बार फिर रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी ओपनिंग की थी।

- Aakash Chopra (@cricketaakash) 29 July 2022
दीपक हुड्डा ने अभी तक जितने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, उन्होंने दिखा दिया है कि वह इसमें अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ शतक जड़ा और इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 में भी वह अच्छी लय में दिखे लेकिन उन्हें कोहली की वापसी के कारण बाहर होना पड़ा। इस सीरीज में हुड्डा को मौका मिल सकता है। वहीं, ऋषभ पंत एक बार फिर रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी ओपनिंग की थी।
भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।