फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka: Virat Kohli said Never thought I'll play 100 Tests, worked really hard on my fitness

कोहली का 100वां टेस्ट: विराट ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए किसे दिया श्रेय? वीडियो में बताई पूरी बात

Thu, 03 Mar 2022 04:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Mar 2022 04:54 PM IST
सार

कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले टेस्ट में उन्होंने चार और 15 रन की पारी खेली थी। अब 99 टेस्ट के बाद कोहली के नाम 50.39 की औसत से 7962 रन हैं। 

विज्ञापन
India vs Sri Lanka: Virat Kohli said Never thought I'll play 100 Tests, worked really hard on my fitness
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार से खेला जाने वाला टेस्ट मैच विराट कोहली के लिए खास है। मैदान पर उतरते ही विराट 100 टेस्ट खेलने वाले 12वें भारतीय और ओवरऑल 71वें खिलाड़ी बनेंगे। इससे पहले उन्होंने इस स्पेशल मैच को लेकर बीसीसीआई टीवी से बातचीत की। कोहली ने कहा कि उन्होंने फिटनेस पर काफी काम किया और उसके बिना यह मुकाम हासिल करना बेहद मुश्किल था। 
विज्ञापन


कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था डेब्यू
कोहली ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह 100 टेस्ट खेल पाएंगे। कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले टेस्ट में उन्होंने चार और 15 रन की पारी खेली थी। अब 99 टेस्ट के बाद कोहली के नाम 50.39 की औसत से 7962 रन हैं। 
विज्ञापन


कोहली ने 100वें टेस्ट से पहले क्या कहा?
कोहली ने कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि 100 टेस्ट मैच खेल पाऊंगा। यह सफर काफी लंबा रहा। हमने इस खास मुकाम को हासिल करने के लिए काफी क्रिकेट खेली है। मैं बस आभारी हूं कि यह उपलब्धि हासिल कर पा रहा हूं। भगवान मुझ पर हमेशा से मेहरबान रहा है। अपनी फिटनेस पर मैंने काफी मेहनत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने 50 प्रतिशत दर्शकों को दी अनुमति
कोहली ने कहा- यह मेरे लिए, मेरे परिवार, मेरे कोच के लिए खास पल है। वह भी मेरे इस उपलब्धि पर काफी खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं। कोहली के 100वें टेस्ट को देखने के लिए बीसीसीआई ने भी खास तैयारी की है। उन्हें मैदान पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बोर्ड ने 50 प्रतिशत दर्शकों को भी मैदान आने की अनुमति दी है।

कोहली इस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे
कोहली श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। गावस्कर 100 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed