{"_id":"59afefb2227d519e308b457e","slug":"india-vs-sri-lanka-t-20-colombo-live-score-upadates","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट-मनीष की पारियों से टीम इंडिया ने श्रीलंका का 9-0 से किया क्लीन स्वीप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट-मनीष की पारियों से टीम इंडिया ने श्रीलंका का 9-0 से किया क्लीन स्वीप
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 07 Sep 2017 07:29 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली मनीष पांडे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने श्रीलंका को कोलंबो में खेले गए एकलौते टेस्ट में 7 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने भारत के सामने 171 रन का लक्ष्य रखा जिसे टीम इंडिया ने 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। विराट ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेलते हुए 82(54 ) रन की पारी खेली। 19 वें ओवर में उदाना की गेंद पर वह बाउंड्री पर कैच दे बैठे। जब विराट आउट हुए भारतीय टीम जीत से महज 8 रन दूर थी। तीसरे विकेट के लिए विराट और मनीष पांडे के बीच 119 रन की साझेदारी हुई। इसी साझेदारी की बदौलत भारत ने आसानी से मैच में जीत हासिल की। मनीष पांडे अंत में 51 (35) रन और एमएस धोनी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। मनीष पांडे ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर न केवल जीत दिलाई साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट तीसरे ओवर में गंवा दिया था। रोहित 9 रन बनाकर मलिंगा का शिकार बने। इसके बाद विराट और राहुल ने भारतीय पारी को संभाला लेकिन 24 रन बनाकर वो शानदार तरीके से लपक लिए गए। राहुल के आउट होने के बाद विराट-मनीष के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने भारत की जीत पक्की कर दी।
मेजबान टीम द्वारा जीत के लिए दिए 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले दो ओवर में 21 रन बनाए। लेकिन तीसरे ओवर में रोहित मलिंगा की गेंद पर कैच दे बैठे। वह केवल 9 रन बना सके। इसके बाद केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी करने की कोशिश की लेकिन छठे ओवर में राहुल 24 रन बनाकर प्रसन्ना की गेंद पर कैच दे बैठे। पावर प्ले में भारतीय टीम ने 6 ओवर में 44 रन बनाए। विराट ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने जीत के लिए भारत के सामने 171 रन का लक्ष्य रखा। श्रीलंका की पारी की शुरुआत खराब रही तीसरे ओवर में 23 के स्कोर पर कप्तान थरंगा 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पाचवें ओवर में बुमराह ने श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। तब तक श्रीलंकाई टीम 46 रन तक पहुंच गई थी। लगातार गिरते विकेटों के बीच श्रीलंकाई बल्लेबाजों के बीच छोटी-छोटी साझेदारी होती रहीं। इसी बीच मुनावीरा ने 29 गेंद पर 53 रन की शानदार पारी खेली और श्रीलंकाई टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले गए। चौथे विकेट के लिए मनुवीरा और प्रियरंजन के बीच 37 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद दूसरी बड़ी साझेदारी नाबाद 36 रन की आठवें विकेट के लिए हुई। जिसमें प्रियरंजना ने 40 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए। उनके साथ उदाना 10 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
श्रीलंका के खिलाफ एकलौते टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकप पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैच निर्धारित समय से 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ। मैच में श्रीलंकाई पारी की तेज शुरुआत निरोशन डिकवेला और उपुल थरंगा ने की। दो ओवर में दोनों ने तेजी से 19 रन जोड़े। लेकिन तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर भुवी ने कप्तान उपुल थरंगा को 5 रन पर बोल्ड कर पवेलियन लौटा दिया। इसके बाद पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने शानदार यॉर्कर पर डिकवेला की गिल्लियां बिखेर दीं। डिकवेला ने 17(12) रन बनाए।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 5 रन बनाकर चहल की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। मुनावीरा ने शानदार बल्लेबाजी की और 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद कुलदीप की गेंद को पुल करने की कोशिश में उनके हाथ से बल्ला छूट गया और वो बोल्ड हो गए। ये श्रीलंका को लगा चौथा झटका था। पारी के 14वें ओवर में चहल ने श्रीलंका को दोहरे झटके दिए। पहले परेरा को बोल्ड किया इसके बाद शनाका को खाता खोले बगैर चहल ने एलबीडब्ल्यू कर दिया।
लड़खड़ाती श्रीलंकाई पारी को प्रियरंजन और प्रसन्ना ने संभालने की कोशिश की लेकिन 17वें ओवर में कुलदीप की गेंद पर विराट ने प्रसन्ना को मिडऑन पर लपक लिया। प्रसन्ना ने 11 रन बनाए।
भारत की ओर से भुवी, बुमराह ने 1-1 और कुलदीप ने 2, चहल ने 3 विकेट हासिल किए।