फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka second t20 at indore live scorecard

INDvSL: इंदौर में 'हिटमैन' के बाद आई यादव-चहल की आंधी, भारत ने T20 सीरीज जीती

Sat, 23 Dec 2017 09:15 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 23 Dec 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka second t20 at indore live scorecard
- फोटो : BCCI
कप्तान रोहित शर्मा (118) के सबसे तेज शतक और कुलदीप यादव-युजवेंद्र चहल के उम्दा प्रदर्शनों की बदौलत टीम इंडिया ने शुक्रवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 88 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त हासिल की। सीरीज का तीसरा मैच रविवार को मुंबई में खेला जाएगा, जो महज औपचारिकता भर बचा है।
विज्ञापन


इंदौर के होलकर स्टेडियम पर श्रीलंका द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (118) और केएल राहुल (89) की शानदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 260 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 17.2 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हुई। 
विज्ञापन


रोहित शर्मा को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का इनाम मैन ऑफ द मैच खिताब से नवाजकर किया गया। 'हिटमैन' ने सुपरहिट शो के दौरान 35 गेंदों में शतक जमाया और पारी में 43 गेंदों में 12 चौको व 10 छक्को की मदद से 118 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एम धोनी ने 21 बॉल पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 और हार्दिक पांड्या ने 10 रन का योगदान दिया। श्रेयर अय्यर थिसारा परेरा की पहली बॉल पर बड़ा शॉट मारने की फिराक में बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया की ओर से मनीष पांडे 1* और दिनेश कार्तिक 5* नाबाद लौटे। 

श्रीलंका की ओर से से कप्तान थिसारा परेरा और नुवान प्रदीप ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा दुश्मंथ चमीरा ने एक विकेट लिया। बता दें कि यह टीम इंडिया का टी20 में सबसे बेस्ट और टी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। टी20 में सबसे ज्यादा कुल रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 263/3 रन बनाए थे। 

ये भी पढ़ेंः INDvSL: 'हिटमैन' के भूकंप से थर्राया इंदौर का ग्राउंड, टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

टीम इंडिया के 261 रन का जवाब देने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 17.2 ओवर में 172 रन बनाकर ढेर हो गई। श्रीलंका की ओर से कुलस परेरा 37 बॉल पर 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 77 रन बनाए। इसके अलावा उपुल थरंगा ने 29 बॉल पर 47 रन बनाए। इन दोनों के अलावा एक भी श्रीलंकाई बल्लेबाज बड़ी इनिंग खेलने में नाकाम रहा और एक के बाद एक आउट होकर पवेलियन लौटते रहे। 

कटक मैच की ही तरह इस बार भी श्रीलंकाई बल्लबाजों ने कुलदीप और चहल की फिरके सामने अपने घुटने टेक दिए। इन दोनों ने दो ही ओवर में मेहमान टीम के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। हालांकि मैच में श्रीलंका को पहला झटका जयदेव उनदकट ने दिया निरोशन डिकवेला के रूप में दिया।  


टीम इंडिया की ओर से यजुवेंदर चहल ने 4 ओवर में 52 रन देकर 4 विकेट झटके साथ ही कुलदीप यादव ने भी 4 ओवर में 52 रन दिए और 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने में कामयाब रहे। इसके अलावा एक विकेट हार्दिक पांड्या को मिला। 

मैच में चोटिल हुए एंजेलो मैथ्यूज अंत तक बल्लेबाजी के लिए नहीं आए और इस तरह टीम इंडिया ने एक और सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रही। सीरीज का अंतिम मैच मुंबई में रविवार को खेला जाएगा और इसके बाद 27 दिसंबर को टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed