फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka first odi dambulla live score

दांबुला में शिखर धवन के आक्रामक शतक से टीम इंडिया ने दर्ज की 9 विकेट से 'विराट' जीत

Mon, 21 Aug 2017 01:59 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 21 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka first odi dambulla live score
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : espncricinfo

दांबुला में टीम इंडिया ने रविवार को पहले वन डे में श्रीलंका को 9 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 90 गेंदों में नाबाद 132 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने 70 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली। शिखर धवन और विराट कोहली ने श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर ठुकाई की और महज 28.5 ओवर में एक विकेट खोकर 220 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया।  

विज्ञापन


श्रीलंका के 216 रनों के जवाब में भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 4 रन बनाकर अजीबोगरीब ढंग से रन आउट हो गए। इसके बाद शिखर धवन और विराट कोहली ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। शिखर धवन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 71 गेंदों में 100 रन बना दिए। आकर्षक बल्लेबाजी की वजह से शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 
विज्ञापन


और पढ़ें श्रीलंका के खिलाफ फिर चला शिखर का बल्ला, धुआंधार शतक के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पांच वन डे मैचों की सीरीज के पहले मैच में दांबुला में टीम इंडिया की धारदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका 216 रन पर ऑल अाउट हो गई। जसप्रीत बुमराह ने विश्वा फर्नांडों को बोल्ड कर श्रीलंका की पारी का अंत किया। एंजेला मैथ्यूज 36 रन पर नाबाद रहे। टीम इंडिया की ओर से अक्षर पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी की। अक्षर पटेल को 3 विकेट मिले। जबकि जाधव, चहल और बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। विराट कोहली ने एक खिलाड़ी को रन आउट किया।

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के ओपनरों  ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई लेकिन उनके आउट होने के बाद श्रीलंका का मध्यमक्रम लड़खड़ा गया। एक के बाद एक उनके विकेट गिरते रहे। ओपनरों को छोड़कर श्रीलंका के अन्य बल्लेबाजों ने पूरे विश्वास के सा‌थ बैंटिंग नहीं की। इसी का नतीजा रहा कि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 43.2 ओवरों में ऑल आउट कर दिया। 

 

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया श्रीलंकाई मध्यक्रम

india vs sri lanka first odi dambulla live score
टीम इंडिया
श्रीलंका के धनुष्का गुणतिलका 35 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर विराट कोहली के हाथों पहले विकेट के रूप में लपके गए। निरोशन डिकवेला को 64 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर केदार जाधव ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद कुशल मेंडिस को 36 रन पर अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया। कप्तान उपुल थरंगा को 13 रन पर केदार जाधव ने सीमा रेखा के पास शिखर धवन के हाथों कैच कराया। चमारा कपूगेदरा को विराट कोहली ने शानदार तरीके से रन आउट किया। हसरंगा को अक्षर पटेल ने केदार जाधव के हाथों कैच कराया।

थिसारा परेरा को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। परेरा खाता भी नहीं खोल सके। संदकन को 5 रन पर अक्षर पटेल ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद मलिंगा ने एक सिक्स मारा लेकिन वह अपनी पारी आगे नहीं बढ़ा पाए। उन्हें 8 रन पर चहल की गेंद पर धोनी ने स्टंप किया।

श्रीलंका का पहला विकेट 74 रन पर गिरा

india vs sri lanka first odi dambulla live score
शिखर धवन - फोटो : ESPN
श्रीलंका के दोनों ओपनरों ने श्रीलंका को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी। श्रीलंका का पहला विकेट 74 रन पर गिरा। इसके बाद डिकवेला और कुशल मेंडिस के बीच 65 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन 139 के स्कोर पर डिकवेला के आउट होने के बाद श्रीलंका की पारी में धड़ाधड़ विकेट गिरते गए। श्रीलंका के मध्यमक्रम के बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने मैच के अंत तक कोई मौका नहीं दिया। श्रीलंका की ओर से डिकवेला ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। कुशल मेंडिस और एंजेला मैथ्यूज ने 36-36 रन बनाए।

विराट दांबुला में भी एक नई टीम के साथ उतरे 

india vs sri lanka first odi dambulla live score
विराट कोहली - फोटो : SELF
टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में टेस्ट के समान ही अपनी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दांबुला में सीरीज के पहले वन डे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया में केएल राहुल को मौका दिया गया। केदार जाधव को भी टीम में रखा गया। कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला। उनकी जगह अक्षर पटेल को शामिल किया गया।  

विराट ने हमेशा टीम में बदलाव पर जोर दिया है। लिहाजा पहले वन डे में भी वह एक नई टीम के साथ उतरे। 

विश्व कप की संभावित टीम से पहले मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद पहले ही कह चुके हैं कि इंग्लैंड में 2019 में होने वाले विश्व कप के मद्देनजर खिलाड़ियों का प्रदर्शन और फिटनेस ही पैमाना रहेगा। इसे देखते हुए खिलाड़ियों के दावे और अपनी रणनीति, विकल्पों को आजमाने के लिए कई तरह के प्रयोग किए जा सकते हैं।

 

दांबुला में भारत ने अपने रिकॉर्ड को सुधारा

india vs sri lanka first odi dambulla live score
शिखर धवन - फोटो : getty
वहीं श्रीलंका ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के मैच में भारत को हराया था और वो उसी तरह का प्रदर्शन दांबुला में नहीं कर पाया। मेजबान टीम को 2019 विश्व कप में अपने आप क्वालीफाई करने के लिए सीरीज में कम से कम दो वनडे जीतने होंगे। यदि भारत के खिलाफ वह ऐसा कर पाती है तो उसके 90 अंक हो जाएंगे। ऐसे में वेस्टइंडीज उनसे ऊपर नहीं जा सकेगा, भले ही वह 30 सितंबर की समयसीमा से पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सभी छह मैच जीत जाए।

भारत भले ही जबर्दस्त फॉर्म में हो लेकिन दांबुला का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भाग्यशाली नहीं रहा था। भारत और श्रीलंका के बीच यहां 11 वनडे मैच खेले गए। इनमें से टीम इंडिया को केवल 4 मैचों में ही जीत मिली थी। हालांकि रविवार को यहां श्रीलंका को हराकर भारत ने अपने रिकॉर्ड में थोड़ा सुधार कर लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed