फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka, 2nd Test: 100 Percent Crowd Allowed In Stadium in Bengaluru Day-night Test Pink Ball Test

IND vs SL 2nd Test: डे-नाइट टेस्ट से पहले फैन्स के लिए खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम में 100 फीसद दर्शकों को मिलेगी एंट्री

Fri, 11 Mar 2022 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Mar 2022 08:57 AM IST
सार

भारत का यह ओवरऑल चौथा और घर में तीसरा डे-नाइट टेस्ट होगा। इससे पहले टीम इंडिया ने तीन में से दो मैचों में जीत हासिल की है।

विज्ञापन
India vs Sri Lanka, 2nd Test: 100 Percent Crowd Allowed In Stadium in Bengaluru Day-night Test Pink Ball Test
भारतीय टीम - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में शनिवार से शुरू हो रहे डे-नाइट टेस्ट से पहले फैन्स के खुशखबरी आई है। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 100 फीसद दर्शकों को चिन्नास्वामी स्टेडियम आने की इजाजत दे दी है। यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच होगा। भारत ने सीरीज का पहला टेस्ट मोहाली में पारी और 222 रन से जीता था।
विज्ञापन


कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के सचिव संतोष मेनन ने कहा कि डे-नाइट टेस्ट में स्टेडियम खचाखच भरा रहने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार ने भी अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि टिकट की बिक्री जब शुरू हुई, तो उसकी डिमांड बढ़ गई थी। यही वजह है कि हमें सरकार से 100 प्रतिशत दर्शकों के लिए बातचीत करनी पड़ी।
विज्ञापन


चिन्नास्वामी टेस्ट के लिए टिकट भी जारी हो चुके हैं। इनकी कीमत चार प्रकार से रखी गई है। सबसे महंगी टिकट 1250 रुपये (ग्रांड टैरेस) की है। वहीं, सबसे सस्ती टिकट 100 रुपये की है। ई-एक्जीक्यूटिव के लिए फैन्स को 750 रुपए, डी-कॉर्पोरेट के लिए 500 रुपए चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम ने अब तक इस सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाया है। भारत का यह ओवरऑल चौथा और घर में तीसरा डे-नाइट टेस्ट होगा। इससे पहले टीम इंडिया ने तीन में से दो मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2020 में उसके घर में खेले गए टेस्ट में कंगारुओं ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed