{"_id":"62173214b90adc250a4739fc","slug":"india-vs-sri-lanka-1st-t20-weather-forecast-pitch-report-2022-ekana-stadium-lucknow-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL T20 Lucknow Weather: लखनऊ में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद, जानें कैसा रहेगा मौसम?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL T20 Lucknow Weather: लखनऊ में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद, जानें कैसा रहेगा मौसम?
Thu, 24 Feb 2022 12:51 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:51 PM IST
सार
लखनऊ में होने वाले पहले टी-20 मैच में दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगी। यहां अब तक चार टी-20 मैच हुए हैं और सभी मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगी। लखनऊ के मैदान में अब तक चार टी-20 मैच खेले गए हैं और हर बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है। ऐसे में यहां टॉस की अहमियत बढ़ जाती है। रोहित और दसून शनाका में जो भी टॉस जीतेगा वह पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगा।
इस मैदान में भारतीय टीम ने अब तक सिर्फ एक टी-20 मैच खेला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया ने 71 रन से जीत दर्ज की थी। रोहित शर्मा के 111 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 195 रन का लक्ष्य खड़ा किया था। इसके जवाब में कैरिबियाई टीम सिर्फ 124 रन बना पाई थी।
कैसा रहेगा मौसम?
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी-20 मैच के दौरान लखनऊ का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना है। ऐसे में क्रिकेटर्स के लिए मैच खेलने में काफी आसानी होगी और हालात एक बेहतरीन मैच के अनुकूल रहेंगे। नमी 62 फीसदी होगी। दूसरी पारी में गेंदबाजी के दौरान ओस परेशानी बन सकती है, लेकिन कोलकाता में भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया था कि ओस गिरने पर भी उन्हें गेंदबाजी करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है।
विज्ञापन
पहेल बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने भी सभी मैच जीते
लखनऊ के इस मैदान में भारत के अलावा अफगानिस्तान ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी। इस सीरीज में यह मैदान अफगानिस्तान की टीम का घरेलू मैदान था। तीनों मैचों में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की थी और सफलतापूर्वक लक्ष्य का बचाव किया था। कुल मिलाकर वेस्टइंडीज के टीम यहां चार मैच खेल चुकी है और चारों में उसे बाद में बल्लेबाजी करते हुए हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका की टीम इस मैदान पर पहली बार टी-20 मैच खेलेगी।
श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकार्ड बेहतर
भारत और श्रीलंका के बीच 22 टी-20 मैच हुए हैं। इनमें से 14 भारत और सात श्रीलंका ने जीते हैं। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। अपने घर में भारत ने श्रीलंका के साथ 10 टी-20 मैच खेले हैं। इनमें से आठ मैच में टीम इंडिया विजयी रही है, जबकि दो मैच श्रीलंका के नाम रहे हैं। श्रीलंकाई टीम अब तक भारत में कोई टी-20 सीरीज नहीं जीत पाई है।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक हुड्डा, आवेश खान, मोहम्मद सिराज , कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, धनुष्का गुणथिलका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), दिनेश चंडीमल, चरित असलंका, चमिका करुणारत्ने, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, जेनिथ लियानागे, एशियाई डेनियल, शिरान फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो।