फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south afriva first t20i shikhar dhawan hits 72 runs

INDvSA: 'गब्बर' के लिए अफ्रीकी गेंदबाज ने चली ऐसी चाल, विकेट ले गई बॉल

Sun, 18 Feb 2018 07:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
india vs south afriva first t20i shikhar dhawan hits 72 runs
शिखर धवन - फोटो : ICC
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 20 ओवर में 203 रन बनाने में कामयाब रही। ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शुरुआती दो ओवर में तेजी से 23 रन बनाए। हालांकि तीसरे ओवर में रोहित विकेट के पीछे शॉट मारने के चक्कर में विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए। उन्हें पहला मैच खेल रहे जूनियर डाला ने 17 रन पर अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन


लेकिन टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन ने 39 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 72 रन की पारी खेली। उन्हें एंडिल फेहलुकवायो ने अपनी स्लो बॉल पर विकेट के पीछे विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन के हाथों अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन


इस पूरी पारी में धवन एक अलग ही अंदाज में खेलते नजर आए। उन्होंने कई शॉट अपनी सारी विकेटें छोड़कर लगाए। अमूमन इस तरह की बैटिंग दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स करते हुए दिखाई देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि धवन अफ्रीका के लिए और खतरनाक साबित होते इससे पहले फेहलुकवायो ने उनकी इस चालाकी को समझ ली और लेग साइट पर एक स्लो बॉल फेंककर क्लासेन के हाथों कैच आउट करवाने में कामयाब रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed