टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार हैं। इस वक्त विराट की गिनती सबसे सफल कप्तानों में होती है।
VIDEO: इशांत की कान में कोहली ने फूंका मंत्र, अगली ही गेंद पर बल्लेबाज आउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे खेल के तीसरे दिन कप्तान कोहली ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीकी खतरनाक बल्लेबाज टेंबा बबुमा को आउट करने का मास्टरप्लान तैयार किया। विराट ने इशांत की कान में ऐसा मंत्र फूंका कि अगली ही गेंद पर बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
कप्तान और इशांत का यह खास प्लान सेट हो गया। नतीजतन इशांत शर्मा ने ओवर (26.1) की पहली ही गेंद पर बबुमा को एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया। वह केवल 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मास्टर प्लान का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
WATCH: How Ishant & Virat plotted Bavuma's dismissal
Full video here 📹https://t.co/25XTiEKdr5 #INDvSA pic.twitter.com/Gd41d9CNT5
— BCCI (@BCCI) October 4, 2019
बता दें कि पहले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खेल के दूसरे दिन 502/7 पर पहली पारी घोषित की। तीसरे दिन अफ्रीकी टीम ने 39/3 से आगे खेला शुरू किया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 118 ओवर्स में आठ विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए हैं। मुथस्वामी (12) और केशव महाराज (3) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। और इस तरह दक्षिण अफ्रीका भारत से अभी 117 रन पीछे हैं।