फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa virat kohli saya about his injury after match

INDvSA: मैच जीतने के बाद विराट ने सुनाई चोटिल होने की पूरी दास्तां

Sun, 18 Feb 2018 11:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa virat kohli saya about his injury after match
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया ने रविवार को जोहानसबर्ग के वॉन्डर्स स्डेडियम में  खेले गए पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के कप्तान जेपी डुमिनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शिखर धवन (72), विराट कोहली (26) और मनीष पांडे (29) रन के शानदार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 203 रन बनाए। 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 175 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। 
विज्ञापन


वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रीजा हेन्ड्रिक्स ने 50 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। वहीं, फेहरान बेहरादीन ने 27 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 39 रन की शानदार पारी खेली। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 24 रन देकर 5 सबसे अधिक 5 विकेट झटके। इसे अलावा जसप्रीत बुमराह, युजवेन्द्र चहल और जयदेव उनादकट ने 1-1 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आइये जानते हैं कि मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तानाों के क्या कहाः-

विराट कोहली

india vs south africa virat kohli saya about his injury after match
VIRAT

पहला मुकाबला जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा, 'इस पारी के शुरुआत में ही में सिंगल लेने के दौरान चोट लग गई थी। शुक्र है कि यह हैमस्ट्रिंग नहीं था। इसलिए मांसपेशियों में खिंचाव से बचने के लिये मैदान से चला गया था। कुल मिलाकर टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। रोहति और शिखर ने अच्छी शुरुआत दिलाई और अंत में भुवी ने अपना अनुभव दिखाया और बेहतरीन गेंदबाजी की। ओवरऑल यह एक अच्छा टीम प्रयास था।'

उन्होंने आगे कहा, 'हम टी-20 में ऐसा करने के लिए लंबे समय से तलाश कर रहे थे। यह हमारे सबसे संतुलित प्रदर्शनों में से एक था। आपको दक्षिण अफ्रीका को श्रेय देना होगा कि उन्होंने अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। हम 16वें ओवरों में 220 का रन स्कोर करने की सोच रहे थे लेकिन धोनी के आउट होने के बाद हमें इसे वापस खींचना पड़ा। यह समय अपने देश के लिए खेलने का अवसर है और हमारे पास नए चेहरे हैं जो हर समय उन अवसरों की तलाश कर रहे हैं, इसलिए हर बार एक नई प्रेरणा मिलती है।'

हार से हूं बहुत निराश: जेपी डुमिनी
उन्होंने कहा, 'इस हार से बहुत निराश हूं। हम पहले छह ओवरों में हमेशा विकेट लेने के बारे में सोच रहे थे और वे गेंद को बाउंड्री  के बाहर भेज रहे थे। उन्होंने कहा कि वह टीम की बल्लेबाजी से संतुष्ट हैं। वास्तव में मैं खुश था, लेकिन हम साझेदारी नहीं कर सके। गेंदबाजी में भी अपनी योजना से खुश हूं लेकिन हम लक्ष्य का पीछा करने में भटक गए। हम साझेदारी करने में नाकाम रहे। नये खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हूं।'

भुवनेश्वर कुमार ने झटके पांच विकेट

india vs south africa virat kohli saya about his injury after match
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci

टी-20 में 5 विकेट लेने के बाद भुवनेश्वर कुमार ने कहा, 'मेरे लिए टी-20 में पांच विकेट पाना आश्चर्य की बात है। मैं केवल अच्छे एरिया में गेंदबाजी करना चाह रहा था और इसका परिणाम उस पर है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे इससे नहीं मतलब कि वे कैसे गेंदबाजी कर रहे थे और कैसे विकेट ले रहे थे। हमने अपनी गेंदबाजी की योजना बनाई और यह हमारे लिए काम किया। मुझे कठिन परिस्थितियों में गेंदबाजी करने में मजा आता है। नकल बॉल के बारे में उन्होंने कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसपर मैं लगभग एक साल से काम करते आ रहा हूं और आजकल आपको विकेट लेने के नए तरीके निकालने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed