फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa suresh raina in focus in 1sr t20i at johannesburg

INDvSA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में रैना पर होगी सबकी निगाहें

Sat, 17 Feb 2018 09:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa suresh raina in focus in 1sr t20i at johannesburg
सुरेश रैना - फोटो : File

दक्षिण अफ्रीका को वन-डे से करारी शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया की निगाहें टी-20 सीरीज जीतने पर होगी। दोनों टीमों के बीच रविवार को जोहानसबर्ग में पहला टी-20 का मुकाबला खेला जाएगा। विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 वन-डे मैचों की सीरीज 5-1 से जीतकर इतिहास रचा और अब वह अपनी इस लय को बरकरार रखने के लिए टी-20 खेलेने उतरेगी। 

विज्ञापन


इस बीच करीब एक साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी हुई है। सबकी नजरें उन्हीं पर लगी हुई है कि पहले टी-20 मुकाबले में वह कैसा प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि रैना ने अपना आखिरी टी-20 का मैच इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2017 में खेला था।
विज्ञापन

         
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने 2017 चैंपियन्स ट्रॉफी से लेकर अब तक 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत दर्ज की है। इस टी-20 सीरीज के लिए रैना, केएल राहुल और जयदेव उनादकट को भी टीम में शामिल किया गया है। इन तीनों खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

         
टीम इंडिया की तरफ से युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी फिर से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकती है। टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर टी-20 में अच्छी यादें जुड़ी हैं। उसने अपना पहला टी-20 मैच में 2006 में जोहानसबर्ग में ही खेला था और इसके एक साल बाद उसने दक्षिण अफ्रीका में ही महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed