टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका पर विराट जीत दर्ज की। मेन इन ब्लू ने प्रोटियाज को 203 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। आखिरी दिन 395 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 191 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की इस जीत में रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने अहम भूमिका निभाए।
VIDEO: मोहम्मद शमी ने चटकाए पांच विकेट, इस अफ्रीकी खिलाड़ी के स्टंप के किए दो टुकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी पारी में शमी की बेहतरीन गेंदबाजी ने टीम इंडिया को प्रोटियाज पर शानदार जीत दिलाई। जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने शमी की जमकर तारहीफ की। मैच में शमी के आगे अफ्रीकी बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए।
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बड़े बल्लेबाजों टेंबा बावुमा (0), फाफ डु प्लेसी (13) और क्विंटन डी कॉक (0), डेन पीट और कगिसो रबाडा को को अपना शिकार बनाया। पीट को जब उन्होंने बोल्ड किया तो स्टंप टूट गया। इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेट और मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने उन्हें वह टूटा हुआ स्टंप निशानी के तौर पर दिया। शमी के पांच में से चार विकेट बोल्ड के जरिए आए।
@MdShami11 effect🔥🔥🔥#Shami#jadeja #INDvSA pic.twitter.com/eZkPz0Tt0x
— Raju Tarak (@rajugunna3) October 6, 2019
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय गेंदबाज ने दूसरी बार चार विकेट बोल्ड के जरिए लिए हैं। शमी से पहले डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह ने पिछले महीने वेस्टइंडीज के दौरे पर चार विकेट बोल्ड के जरिए चटकाए थे।
शमी ने टेस्ट क्रिकेट में 5वीं बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं 23 साल में पहली बार किसी भारतीय तेज गेंदबाज ने भारत में टेस्ट मैच की चौथी पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया है। आखिरी बार यह कमाल जवागल श्रीनाथ ने 1996 में किया था। वहीं शमी 5वें भारतीय तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की चौथी पारी में 5 विकेट लिए हैं।