फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs south africa first odi match preview at dharamshala

IND vs SA: न्यूजीलैंड दौरे की हार को भुलाकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी विराट सेना

Thu, 12 Mar 2020 12:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Mar 2020 12:12 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला बृहस्पतिवार से धर्मशाला में शुरू होगा। टीम इंडिया में उसके तीन अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है तो दक्षिण अफ्रीका टीम भी नए खिलाड़ियों से भरी हुई है।

भारत ने जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवाई थी वहीं दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ किया है।

विज्ञापन
India vs south africa first odi match preview at dharamshala
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विराट एंड कंपनी गुरुवार को जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वन-डे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरेगी तो वह न्यूजीलैंड दौरे की निराशा को पीछे छोड़कर जीत की राह पर लौटना चाहेगी। न्यूजीलैंड में भारतीय टीम को वन-डे सीरीज में 0-3 से और टेस्ट सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। टीम ने टी-20 सीरीज 5-0 से जीती।

विज्ञापन


कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे और बारिश की आशंका के बीच शुरू हो रही सीरीज के लिए भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी से कप्तान कोहली को बेहतर विकल्प मिलेंगे। पंड्या ने पिछला वनडे अंतरराष्ट्रीय वन-डे मैच मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के रूप में खेला था।
विज्ञापन


उनका पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल सितंबर में बंगलूरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मुकाबला था। पांड्या ने डीवाई पाटिल कप में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में वापसी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धवन की वापसी से शीर्षक्रम हुआ मजबूत

India vs south africa first odi match preview at dharamshala
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

पांड्या के अलावा फिट हो चुके ओपनर शिखर धवन (कंधे की चोट) और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (स्पोर्ट्स हर्निया) की वापसी से कागजों पर भारत की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत की प्रबल दावेदार है। धवन, भुवी और पंड्या का अंतिम एकादश में खेलना तय है। केदार जाधव के बाहर होने से मनीष पांडे को छठे नंबर पर अधिक मौके मिल सकते हैं। धवन की वापसी से शीर्ष क्रम को जरूरी अनुभव मिलेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के दोनों ओपनर अनुभवहीन थे जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा था।

लय में लौटना चाहेंगे कोहली

India vs south africa first odi match preview at dharamshala
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई

भारतीय टीम लगातार पांच मैच (तीन वनडे, दो टेस्ट) हार चुकी है। कोहली भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 75 रन बनाए हैं। वह फॉर्म में लौटकर अपने आलोचकों को जवाब देने के लिए बेताब होंगे।

भुवी देंगे गेंदबाजी को धार

India vs south africa first odi match preview at dharamshala
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

भुवनेश्वर की वापसी से स्लाग ओवरों में भारत की गेंदबाजी मजबूत होगी जहां शार्दुल ठाकुर प्रभाव नहीं छोड़ पाए। मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। धर्मशाला की तेज गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर रविंद्र जडेजा टीम में एकमात्र स्पिनर हो सकते हैं। टीम प्रबंधन के पास हालांकि कुलदीप यादव को भी टीम में शामिल करने का विकल्प होगा।

ऑस्ट्रेलिया का सफाया करके आई है दक्षिण अफ्रीका

India vs south africa first odi match preview at dharamshala
दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप करने के बाद बढ़े हुए मनोबल के साथ यहां आई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फॉफ डुप्लेसिस और रेसी वान डेर डुसेन को आराम दिया गया था लेकिन ये दोनों भारत दौरे पर टीम में शामिल हैं। हेनरिक क्लासेन और काइल वेरीने अपनी फॉर्म भारत में भी बरकरार रखना चाहेंगे। 

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डिकॉक ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का 3-0 से सफाया करने के बाद टीम का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत अविश्वसनीय टीम है। उनकी टीम बेहद संतुलित है लेकिन हम भी बढ़े मनोबल के साथ यहां पहुंचे हैं। फॉफ वापसी कर रहे हैं। नेतृत्व के दृष्टिकोण से उन्होंने हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह यहां टीम के युवा खिलाड़ियों की मदद के लिए हैं।

टॉस होगा अहम

India vs south africa first odi match preview at dharamshala
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ट्विटर

एचपीसीए की पिच पर टॉस अहम होगा। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। इसलिए दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी। दूसरे सत्र में ओस गिरने की संभावना रहती है, जो गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करती हैं।

बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

India vs south africa first odi match preview at dharamshala
मैच में बारिश - फोटो : self

मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मंगलवार को भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा बारिश के लिहाज से धर्मशाला देश में दूसरा शहर है। एचपीसीए क्षेत्र के स्थानीय बारिश के देवता इंद्रुनाग 

आंकड़े और रिकार्ड्स

India vs south africa first odi match preview at dharamshala
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ट्विटर

  • कुल मैच : 84
  • भारत जीता : 35
  • दक्षिण अफ्रीका जीता :46
  • टाई : 03
  • 51 मैच भारत में दोनों टीमों ने अब तक खेले हैं जिसमें से भारत ने 27 और दक्षिण अफ्रीका ने 21 जीते हैं। तीन टाई रहे हैं
  • 01 बार दोनों टीमें धर्मशाला में वनडे मुकाबले में आमने-सामने होंगी  
  • 04 मैच भारत ने इस मैदान पर खेले हैं जिसमें दो जीते और दो हारे हैं
  • 03 मैच इस मैदान पर बाद में खेलने वाली टीमों ने चार में से जीते हैं

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, नवदीप सैनी व कुलदीप यादव।

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डिकॉक (कप्तान), तेंबा बावुमा, रेसी वान डेर डुसेन, फॉफ डुप्लेसिस, काइल वेरीने, हेनरिक क्लासेन, जेनमैन मलान, डेविड मिलर, जान-जान स्मट्स, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी नगिदी, लूथो सिपामला, एनरिक नोर्टजे, ब्युरोन हेंड्रिक्स, जार्ज लिंडे व केशव महाराज। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed