गांधी-मंडेला नाम से होगी भारत-द. अफ्रीका के बीच सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्टूबर माह से दिसम्बर माह तक भारत में होने वाली मेराथन क्रिकेट सीरीज का नाम भारत और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट सीरीज नहीं गांधी-मंडेला सीरीज रखने की घोषणा की गई है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने घोषणा की है कि भविष्य में इन दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली द्विपक्षीय सीरीज को महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला सीरीज के नाम से जाना जाएगा।
दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज फ्रीडम ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी जो महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को समर्पित होगी।
ये होगा क्रिकेट शेड्यूल
तीन माह से ज्यादा समय तक होने वाली इस मैराथन क्रिकेट सीरीज में 4 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी-20 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे।
सीरीज 2 अक्टूबर से 7 दिसम्बर तक होगी। 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक टी-20 मुकाबले होंगे। 11 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक वनडे मैच होंगे। जबकि 5 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक 4 टेस्ट मैच होंगे।
सोमवार को बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने कहा, "दोनों देशों ने आजादी के लिए संघर्ष किया है। महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला ने हमारे देशों को अहिंसा और असहयोग को हथियार बनाकर आजादी दिलाई। हम इस ट्रॉफी को महात्मा और माडिबा को समर्पित करते हैं।"