{"_id":"633bb28cfd9e0d244379d1ab","slug":"india-vs-south-africa-3rd-t20-live-streaming-telecast-channel-when-where-how-to-watch-ind-vs-sa-t20-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 3rd T20 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका का सफाया करने उतरेगा भारत, जानें कहां और कैसे देख पाएंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA 3rd T20 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका का सफाया करने उतरेगा भारत, जानें कहां और कैसे देख पाएंगे मैच
Tue, 04 Oct 2022 09:41 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 04 Oct 2022 09:41 AM IST
सार
होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया के रिकॉर्ड को देखें तो अब तक यहां दो टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने दोनों अपने नाम किए। टीम इंडिया इंदौर में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार (चार सितंबर) को इंदौर में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में इस मैच को जीतकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने पर होगी। भारतीय टीम सीरीज में फिलहाल 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया होल्कर स्टेडियम में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी।
विज्ञापन
होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया के रिकॉर्ड को देखें तो अब तक यहां दो टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने दोनों अपने नाम किए। उसने 22 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ 88 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। उसके बाद सात जनवरी 2020 को यहां श्रीलंका के खिलाफ ही सात विकेट से मैच को अपने नाम किया था। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहली बार इस मैदान पर आमने-सामने होंगी।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, बीसीसीआई ने किया एलान, जल्द होगी विकल्प की घोषणा
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, बीसीसीआई ने किया एलान, जल्द होगी विकल्प की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन
आइए जानते हैं सीरीज के पहले मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला चार अक्तूबर यानी मंगलवार को है।
कब होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला चार अक्तूबर यानी मंगलवार को है।
कब शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से है। टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से है। टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस टूर्नामेंट के मैच देख सकते हैं।
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस टूर्नामेंट के मैच देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs SA 3rd T20: विराट कोहली को तीसरे टी20 में दिया जा सकता है आराम, इस बैटर को मिल सकता है मौका
संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, आर अश्विन, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), राइली रूसो/रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, लुंगी एनगिडी।