फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Pakistan Preview Team Stats and records, IND vs PAK T20 World Cup 2024 Preview New York Pitch

IND vs PAK T20 WC: पाकिस्तान पर 7-1 की बढ़त लेने उतरेगा भारत, न्यूयॉर्क में महामुकाबला आज, पिच पर रहेंगी नजरें

Sun, 09 Jun 2024 12:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Jun 2024 12:26 AM IST
सार

IND vs PAK T20 World Cup 2024 Preview: मैच से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा- मैंने रोहित के लिए रणनीति बनाई है। मैं उन्हें पैड पर गेंद डालने की कोशिश करूंगा ताकि उन्हें जल्दी आउट किया जा सके।

विज्ञापन
India vs Pakistan Preview Team Stats and records, IND vs PAK T20 World Cup 2024 Preview New York Pitch
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC

विस्तार

आत्मविश्वास से ओतप्रोत और हालात के अनुकूल ढल चुकी भारतीय टीम नासाउ काउंटी की पेचीदा पिच पर टी-20 विश्व कप में महामुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी जिसका मनोबल पहले ही मैच में मिली अप्रत्याशित हार ने तोड़ दिया है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा भीड़ खींचने वाला मुकाबला 34 हजार दर्शक क्षमता वाले नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर होगा। इस मैदान की पिच लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी भारी आलोचना के बाद आईसीसी ने आधिकारिक रूप से इसे स्वीकार किया।
विज्ञापन


अब तक इस स्टेडियम पर हुए तीन मैचों की छह पारियों में दो बार ही टीमें सौ रन के पार पहुंच सकी हैं। एडिलेड ओवल के मैदानकर्मी डेमियन हाउज के मार्गदर्शन में अप्रैल में यहां चार ‘ड्रॉप इन’ पिचें बिछाई गईं जो अभी तक जम नहीं पाई हैं। पिच से मिल रहा असमान उछाल बल्लेबाजों की सुरक्षा पर सवालिया निशान उठा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आयरलैंड के खिलाफ मैच में कंधे में चोट लगी थी जिससे उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन


रात आठ बजे शुरू होगा महामुकाबला
भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज रात आठ बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े सात बजे होगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व में अब तक सात बार भिड़ चुकी हैं। इनमें से छह में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान की टीम को एक मैच में जीत मिली है। भारत 7-1 की बढ़त हासिल करने उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत से हार बढ़ाएगी पाकिस्तान की मुश्किलें

India vs Pakistan Preview Team Stats and records, IND vs PAK T20 World Cup 2024 Preview New York Pitch
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
रोहित ने मैच के बाद कहा था कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हर खिलाड़ी को योगदान देना होगा। भारत के मैच के एक दिन बाद आईसीसी को पिच को लेकर तमाम आशंकाओं के निवारण के लिए बयान जारी करना पड़ा। पाकिस्तानी टीम अभी तक नासाउ स्टेडियम में नहीं खेली है। पहले मैच में अमेरिका से हारने वाली पाकिस्तानी टीम बृहस्पतिवार की रात ही यहां पहुंची है। उन्हें हालात के अनुरूप ढलने का मौका नहीं मिल सका है जिसका उन्हें नुकसान हो सकता है। भारत से हारने पर सुपर आठ चरण में उसके प्रवेश की राह लगभग असंभव हो जाएगी।

कुलदीप को मिल सकता है मौका

India vs Pakistan Preview Team Stats and records, IND vs PAK T20 World Cup 2024 Preview New York Pitch
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
आयरलैंड के खिलाफ भारत ने बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को नहीं उतारा और एक अतिरिक्त विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को जगह दी। पाकिस्तान के खिलाफ भी यही संयोजन रहने की उम्मीद है क्योंकि मैच ऐसी टर्फ पर खेला होगा जो नया है। कुलदीप के मौजूदा फॉर्म और पाकिस्तानी बल्लेबाजों खासकर बाबर आजम के खिलाफ उनकी उपयोगिता को देखते हुए उन्हें उतारा जा सकता है। ऐसे में अक्षर पटेल या रवींद्र जडेजा में से एक को बाहर रहना होगा। बल्लेबाजी में रोहित और विराट कोहली पारी का आगाज करेंगे जबकि ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर उतरेंगे।

अमेरिका से मिली उलटेफर भरी हार को भुलाना चाहेगा पाकिस्तान

India vs Pakistan Preview Team Stats and records, IND vs PAK T20 World Cup 2024 Preview New York Pitch
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI/PCB/T20 World Cup
दूसरी ओर पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौती पहले मैच में मिली हार को भुलाने की है। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में सुपर ओवर में मिली हार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पाकिस्तान टीम इतनी अप्रत्याशित क्यों मानी जाती है। बाबर ने हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ा, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि बल्लेबाजों ने भी निराश किया। खुद बाबर ने 44 रन बनाने के लिए 43 गेंद खेल डाली। वैसे तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तान का तेज आक्रमण कहर बरपाने का दम रखता है बशर्ते वे अपनी क्षमता के साथ न्याय करें।

मैच की सुरक्षा के पूरे इंतजाम

India vs Pakistan Preview Team Stats and records, IND vs PAK T20 World Cup 2024 Preview New York Pitch
नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : ICC
टूर्नामेंट की शुरुआत में आईएसआईएस से मिली आतंकी धमकी के बाद मैच की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किए गए हैं। नासाउ काउंटी के पुलिस कमिश्नर पैट्रिक राइडर ने हाल ही में सुरक्षा इंतजामात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि भारत पाकिस्तान मैच के लिए सुरक्षा इंतजाम उसी तरह के हैं जब कुछ साल पहले तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वागत के लिए किए गए थे।

कैसी होगी पिच?

India vs Pakistan Preview Team Stats and records, IND vs PAK T20 World Cup 2024 Preview New York Pitch
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : BCCI/ICC/T20 World Cup
पिच पर असमान उछाल है। तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है। बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में परेशानी होगी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना अच्छा फैसला हो सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान का मैच उसी पिच पर खेला जाएगा, जिस पर शनिवार को दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का मुकाबला खेला गया।

पिच को खुरदुरी करके किया अभ्यास, रोहित के अंगूठे में लगी गेंद

India vs Pakistan Preview Team Stats and records, IND vs PAK T20 World Cup 2024 Preview New York Pitch
रोहित और द्रविड़ - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा ने थ्रोडाउन से अंगूठे में गेंद लगने के बावजूद अन्य भारतीय बल्लेबाजों के साथ नेट्स पर अतिरिक्त अभ्यास किया ताकि मुकाबले में असमान उछाल वाली पिच पर पाकिस्तान के तेज आक्रमण का सामना बखूबी कर सकें। थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने का सामना करते हुए रोहित के बाएं अंगूठे में गेंद लगी। वह असहज दिखे, लेकिन बल्लेबाजी करते रहे। इसके बाद वह पिच के दूसरे छोर पर थ्रोडाउन का सामना करने चले गए। रोहित और बाकी सीनियर बल्लेबाजों को बखूबी पता है कि शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, हारिस राऊफ और नसीम शाह से मिलने वाली चुनौती अलग होगी। इसी वजह से कोचिंग स्टाफ ने यहां छह अभ्यास पिचों में से तीन को खुरदुरी करके अभ्यास किया।

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सुबह इन्हीं पिचों पर अभ्यास किया तो उनका कोई शीर्ष बल्लेबाज चोटिल होने के डर से कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्जे का सामना करने नहीं उतरा। वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने डटकर अभ्यास किया। रोहित, विराट कोहली और बाकियों ने तीन घंटे तक अभ्यास सत्र में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज की गेंदों का सामना किया। कोहली, पंत और सूर्यकुमार यादव सबसे पहले उतरे। उन्होंने गेंदबाजों के साथ थ्रोडाउन विशेषज्ञों का भी सामना किया। वहीं, कुलदीप ने बाकी स्पिनरों के साथ कड़ा अभ्यास किया। अभ्यास के बाद टीम बॉन्डिंग सत्र में खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेली।

दोनों टीमें

India vs Pakistan Preview Team Stats and records, IND vs PAK T20 World Cup 2024 Preview New York Pitch
बाबर और रोहित - फोटो : PTI
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर, हारिस राऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास आफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed