फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
25/0 (2.2 ov)
Sanju Samson 6(5)*
Abhishek Sharma 19 (9)
WI elected to bowl

एशिया कप: आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल, इस दिन पाकिस्तान पर हमला बोलेगी 'विराट ब्रिगेड'

Wed, 25 Jul 2018 10:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
india vs pakistan match date in asia cup 2018 schedule
india vs pakistan

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एशिया कप का शेड्यूल आ चुका है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज में एक मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन भारत का सामना पाकिस्तान से 19 सितंबर को  होगा। अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने की तरफ से यह शेड्यूल जारी किया गया है। 

Trending Videos
india vs pakistan match date in asia cup 2018 schedule
team india

हालांकि टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज में आराम बिलकुल नहीं मिलेगा। उसे 18 और 19 सितंबर को लगातार दो मैच खेलने होंगे। 18 तारीख को पहला मैच क्वालीफायर टीम से होगा, जबकि 19 तारीख को पाकिस्तान से भिड़ंत होगी।

india vs pakistan match date in asia cup 2018 schedule
team india

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का टूर्नामेंट में खेलना तय है, जबकि बाकी एक स्थान के लिए यूएई, सिंगापुर, ओमान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग के बीच दावेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs pakistan match date in asia cup 2018 schedule
pakistan cricket team

गुप-ए में भारत, पाकिस्तान और क्वालीफायर टीम, जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को जगह मिली है। टूर्नामेंट का पहला मैच दुबई में 15 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिसके बाद दो टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन

यहां जानें पूरा शेड्यूल

india vs pakistan match date in asia cup 2018 schedule
टीम इंडिया

ग्रुप स्टेज:
15 सितंबर- बांग्लादेश vs श्री लंका (दुबई) 
16 सितंबर- पाकस्तान vs क्वॉलिफायर (दुबई) 
17 सितंबर- श्री लंका vs अफगानिस्तान (अबु धाबी) 
18 सितंबर- भारत vs क्वॉलिफायर (दुबई) 
19 सितंबर- भारत vs पाकस्तान (दुबई) 
20 सितंबर- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान (अबु धाबी) 

सुपर फोर:-
21 सितंबर- ग्रुप-ए विनर vs ग्रुप-बी रनर-अप (दुबई) 
21 सितंबर- ग्रुप-बी विनर vs ग्रुप-ए रनर-अप (अबु धाबी) 
23 सितंबर- ग्रुप-ए विनर vs ग्रुप-ए रनर-अप (दुबई) 
23 सितंबर- ग्रुप-बी विनर vs ग्रुप-बी रनर-अप (अबु धाबी) 
25 सितंबर- ग्रुप-ए विनर vs ग्रुप-बी विनर (दुबई) 
26 सितंबर- ग्रुप-ए रनर-अप vs ग्रुप-बी रनर-अप (अबु धाबी) 
28 सितंबर- फाइनल (अबु धाबी) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed