फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK t20 World Cup Live Streaming: Where and How to Watch India vs Pakistan Live Match Kaha Dekhe

IND vs PAK Live Streaming: पांच महीने बाद फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कितने बजे से होगा मैच

Sun, 15 Feb 2026 07:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Feb 2026 07:48 AM IST
सार

IND vs PAK Match Live Streaming: भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप में खेलने के बाद अब एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने होगी। आइए जानते हैं दर्शक कब और कहां ये मुकाबला देख सकेंगे...

विज्ञापन
IND vs PAK t20 World Cup Live Streaming: Where and How to Watch India vs Pakistan Live Match Kaha Dekhe
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की टीमें पांच महीने बाद एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगी। यह टी20 विश्व कप का सबसे चर्चित मुकाबला होगा जिसे देखने के लिए दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसक काफी उत्सुक हैं। पाकिस्तान ने मैच के बहिष्कार के अपने फैसले पर यू-टर्न लेकर प्रेमादासा स्टेडियम पर यह मैच खेलने का फैसला लिया। वैसे तो विश्व कप में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है, लेकिन टी20 में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।
विज्ञापन

हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक आठ बार मुकाबले खेले जा चुके हैं। सात बार टीम इंडिया ने मैच जीता है, जबकि एक बार पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वनडे और टी20 दोनों विश्व कप मिलाकर भारतीय टीम सिर्फ एक बार पाकिस्तान से हारी है। यह मैच 2021 टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दबदबा बरकरार रखने उतरेगा भारत
दोनों टीमों के क्रिकेटरों ने इसे आम मैच बताकर हाइप कम करने की पूरी कोशिश की। लेकिन दोनों टीमों की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता और खासकर इस मैच की पृष्ठभूमि को देखते हुए यह तो तय है कि अब कोई इसे हारना नहीं चाहेगा। हारने पर अपने प्रशंसकों की आलोचना सहना दोनों में से किसी टीम को मंजूर नहीं होगा और वह भी तब जब विश्व कप के अहम मुकाबले अभी आने बाकी हैं। 
विज्ञापन

इस वैश्विक टूर्नामेंट में जब भी इन दोनों टीमों का मुकाबला हुआ है तो पारा काफी चढ़ा रहता है। इस बार में कुछ ऐसा ही नजारा देखने की उम्मीद है। भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच जब मुकाबला होता है तो मैदान पर तापमान बढ़ जाता है। दोनों टीमों के खिलाड़ी भी अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। वैसे तमाम समीकरणों, टीम संयोजन और कौशल से इतर यह मुकाबला जज्बात पर काबू पाने का है और बाहरी तथा भीतरी दबाव झेलने वाली टीम की विजयी रहेगी।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Playing 11: तीन स्पिनरों के साथ उतरेगा भारत? अभिषेक के अस्वस्थ होने से बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

हम यहां आपको भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच 15 फरवरी यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। 

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच कहां देख पाएंगे?
टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed