Video: टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नेहरा का ऐसे किया सम्मान, किया बीते पलों को याद
आखिरी मैच से पहले टीम इंडिया ने इस तरह किया आशीष नेहरा का सम्मान...
— Navin Chauhan (@navinkschauhan) November 1, 2017
A special memento for Ashish Nehra https://t.co/NzkmHiU4ie
इससे पहले खिलाड़ियों ने बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में उनके करियर के बेहतरीन पलों को याद किया। हिट मैन रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी मेरा साथ बहुत सी यादें हैं जिन्हें मैं यहां साझा नहीं कर सकता। लेकिन उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ स्पेल के रूप में मैं 2003 विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल की गेंदबाजी को मानता हूं। इस मैच में उन्होंने 23 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। वो अब तक विश्वकप में किसी भारतीय द्वारा फेंका गया सर्वश्रेष्ठ स्पेल है। वह इस खेल के ट्रू जेंटलमैन क्रिकेटर हैं। मैं सौभाग्यशाली रहा उनके साथ ये सभी यादें साझा करने के लिए मैं उनके साथ रहा। वो इसके बाद जीवन में जो कुछ भी करें लेकिन वो हमारे लिए एक अच्छे सलाहकार और दोस्त बने रहेंगे।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने आशीष नेहरा को आखिरी मैच पर ऐसे दी शुभकामनाएं...#ThankyouAshishNehra https://t.co/5bXPzNGbmz
— Navin Chauhan (@navinkschauhan) November 1, 2017
वहीं दिल्ली के उनके साथी शिखर धवन ने कहा कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। उन्हें चुटकुले सुनाना बहुत अच्छा लगता है। मैंने उनके बहुत चुटकुले सुने हैं। उनके साथ वक्त बिताना मुझे अच्छा लगता है। उनका क्रिकेट करियर खत्म हो रहा है लेकिन मुझे लगता है कि इसके बाद भी हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे।
वहीं टीम इंडिया के साथ-साथ आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद में टीम मेट रहे भुवनेश्वर कुमार ने नेहरा के बारे में कहा, जब आप एक 38 साल के खिलाड़ी को तेज गेंदबाजी करता देखते हैं वो खिलाड़ी मैदान के अंदर और बाहर अपना सौ प्रतिशत देते हैं। उनके वर्क एथिक्स से मैं बहुत प्रभावित हुआ। आशु भाई आपको पोस्ट रिटायर्मेंट के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं।
अजिंक्य रहाणे ने नेहरा के बारे में कहा, इतने साल से हम उन्हें देखते आ रहे हैं। वो हार्ड वर्क कर रहे हैं। चोटों के बाद उन्होंने जैसे वापसी की। इससे हम सब को बहुत प्रेरणा मिलती है। एक तेज गेंदबाज के रूप में उनका जो रूटीन होता था खासकर आखिरी दौर में वो बेहतरीन था। आशीष भाई आपको मेरी ओर से बहुत सारी शुभकामनाएं।
दिनेश कार्तिक ने कहा, मेरा वनडे डेब्यू नेटवेस्ट ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था। मैंने उनकी गेंद पर मार्कस टिस्कोथिक का कैच लिया था। मैं उस कैच को लेकर बेहद नर्वस था ये मेरी उनको लेकर याद है। ऑल द बेस्ट आशू पा।