स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड इलेवन-भारत के बीच के खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए इस प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। मैच की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत के बीच 100 रन की शानदार साझेदारी हुई। आखिरकार काफी दिनों के बाद ऋषभ पंत के बल्ले से रन निकले।
2 of 5
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने खुद को साबित किया और 65 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। पहली पारी में वो सात रन बनाकर आउट हो गए थे। पंत टीम के साथ लगातार बने हुए हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पा रही है। उनकी जगह केएल राहुल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पंत की इस बारी के बाद शायद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में खेलने का मौका मिले।
3 of 5
पृथ्वी शॉ
अभ्यास मैच की दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ने 31 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के के साथ 30 रन की पारी खेली। मयंक अग्रवाल 99 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्के के साथ 81 रन बनाकर रिटायर्ड हुए। शुभमन गिल दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाए और 13 गेंदों में एक चौके के सिर्फ आठ रन ही बना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर
ऋद्धिमान साहा ने 38 गेंदों में पांत चौके की मदद से 30 रन और अश्विन ने 43 गेंदों में दो चौके के साथ 16 रन की पारी खेली। इससे पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (17 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड एकादश को दूसरे दिन 235 पर समेट दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम के लिए खतरे की घंटे बजा दी है। भारत की ओर से शमी ने 10 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 18 रन, उमेश यादव ने 49 रन और नवदीप सैनी ने 58 रन देकर दो-दो विकेट झटके जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को 46 रन पर एक विकेट मिला।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।