फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand Kanpur 1st Test day 3 R Ashwin involved in heated exchange with Nitin Menon watch video

IND vs NZ 1st Test: मैच के दौरान अंपायर नितिन मेनन और आर अश्विन के बीच हुई तीखी नोकझोंक, देखें वीडियो

Sat, 27 Nov 2021 02:15 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 27 Nov 2021 02:15 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट कानपुर में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। इस दौरान स्पिन गेंदबाज आर अश्विन और अंपायर नितिन मेनन के बीच तीखी बहस देखने को मिली। 

विज्ञापन
India vs New Zealand Kanpur 1st Test day 3 R Ashwin involved in heated exchange with Nitin Menon watch video
आर अश्विन और अंपायर नितिन मेनन - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। इस दौरान टीम इंडिया के 35 वर्षीय गेंदबाज आर अश्विन और अंपायर नितिन मेनन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। ऐसा माना जा रहा है कि इस बहस की वजह अश्विन फॉलो थ्रो में अंपायर और नॉन स्ट्राइकर के दृष्टिकोण को बाधित कर रहे थे। 

विज्ञापन

अश्विन दिलाई भारत को पहली सफलता

टेस्ट मैच के तीसरे दिन अश्विन काफी लय में गेंदबाजी करते नजर आए। वह भारत को पहली सफला दिलाने में सफल रहे। टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो रहे विल यंग को उन्हें स्थानापन्न विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया। यंग 89 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन आज गेंद को तेजी से स्पिन करा रहे थे इसके लिए उन्होंने दूसरी रणनीति अपनाई। जिसक तहत वह स्टंप के काफी करीब से गेंद रिलीज कर रहे थे और इस दौरान अश्विन अंपायर और नॉन स्ट्राइकर के पास से फॉलो थ्रू में ही पिच क्रॉस कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


नाखुश हुए अंपायर नितिन मेनन

बॉलिंग एंड पर खड़े अंपायर नितिन मेनन गेंदबाज के ऐसा करने पर खुश नहीं थे। अश्विन के बार-बार ऐसा करने पर मेनन गुस्सा गए और वह उनके पास गए और उनसे कुछ कहा। जिसके बाद अश्विन और नितिन मेनन के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच यह नोकझोंक देर तक चली। इस दौरान कप्तान अजिंक्य रहाणे भी वहां पहुंच गए। अंपायर और अश्विन के बीच यह लगभग तीन ओवर तक चला। जिसको लेकर मेनन और अश्विन लगतार बात करते रहे। कुल मिलाकर मुद्दा अंपायर को दृष्टि बाधित करने का रहा होगा। लेकिन अश्विन ने कोई नियम नहीं तोड़ा और वह डैंजर एरिया में भी नहीं जा रहे थे। 

उसी अंदाज में अश्विन करते रहे गेंदबाजी

मुद्दा उस वक्त ज्यादा गंभीर हो गया जब अश्विन बातचीत के बीच में चले गए। लेकिन ओवर के बाद मेनन ने गेंदबाज को अपनी समस्या समझाने की कोशिश की। वीडियो देखने पता चलता है जब मेनन इस बारे में अश्विन से बात करते तो वह उसे इग्नोर करने की कोशिश करते हैं। इस सबके बावजूद उन्होंने राउंड द विकेट गेंदबाजी करना जारी रखा और वह लगातार वैसा ही करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed