IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, टी-20 सीरीज में 5-0 से किया क्लीन स्वीप
{"_id":"5e36682a8ebc3ebfe931bee6","slug":"india-vs-new-zealand-5th-t20i-live-cricket-score-match-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, टी-20 सीरीज में 5-0 से किया क्लीन स्वीप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 02 Feb 2020 04:30 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 02 Feb 2020 04:30 PM IST
खास बातें
India vs New Zealand 5th T20I Live Score:
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को पांचवें टी-20 मैच में सात रन से हराया। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बनी भारत।
माउंट मॉनगनुई में पहली बार टी-20 मैच खेल रही भारतीय टीम ने जीता मैच। रोहित की कप्तानी में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन फिर से बाहर, भारत की तरफ से विराट कोहली को आराम।
भारत ने रोहित की अर्धशतकीय पारी की मदद से बनाए 163 रन, न्यूजीलैंड को दिया 164 रन का लक्ष्य। रोहित शर्मा रिटायर्ड हार्ट होकर मैच से बाहर हो गए हैं। रोहित की जगह राहुल दूसरी पारी में कप्तानी कर रहे थे।
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
लाइव अपडेट
04:07 PM, 02-Feb-2020
भारत ने 5-0 से किया क्लीन स्वीप
भारत ने न्यूजीलैंड को सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में भी हरा दिया है। टीम इंडिया ने इसी के साथ 5-0 से सीरीज क्लीन स्वीप करते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम पांच मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में क्लीनस्वीप करने वाली पहली टीम बन गई है। विराट और रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया है।
माउंट मॉनगनुई में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित के अर्धशतकीय पारी की बदौलत 163 रन बनाए, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम टेलर के अर्धशतकीय पारी के बावजूद लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और सात रन से मैच हार गई। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट और सैनी-ठाकुर ने दो-दो विकेट हासिल किए।
It's a clean sweep!
— ICC (@ICC) February 2, 2020
India win the T20I series 5-0 🎉 #NZvIND pic.twitter.com/Hc8HX9w4GS
03:49 PM, 02-Feb-2020
न्यूजीलैंड के सात विकेट गिरे
शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन। ठाकुर ने 17वें ओवर की तीसरी और पांचवीं गेंद पर सेंटनर और कुग्लेईन का विकेट गिराया। न्यूजीलैंड का स्कोर: 133/7, टिम साउदी (0), रोस टेलर (53)
विज्ञापन
03:39 PM, 02-Feb-2020
100वें मैच में टेलर का अर्धशतक
न्यूजीलैंड की टीम को मुश्किल से उबारते हुए अनुभवी रोस टेलर ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। टेलर ने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 129/5, मिचेल सेंटनर (5), रोस टेलर (50)03:33 PM, 02-Feb-2020
बुमराह के योर्कर ने किया डेरिल मिशेल का शिकार
न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर से मुश्किल में फंस गई है, वहीं भारतीय टीम की मैच वापसी हुई है। बुमराह ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर नए खिलाड़ी डेरिल मिशेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 119/5, डैरिल मिचेल (0), रोस टेलर (46)03:26 PM, 02-Feb-2020
सैनी ने तोड़ी बड़ी साझेदारी
नवदीप सैनी ने टीम को दिलाई बड़ी सफलता। 13वें ओवर के चौथी गेंद पर सैनी ने तेजी से रन बना रहे टिम सीफर्ट को सैमसन के हाथों कैच करवाया। सीफर्ट ने आउट होने से पहले 30 गेंदों में 50 रन बनाए। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 116/4, डैरिल मिचेल (0), रोस टेलर (45)
03:11 PM, 02-Feb-2020
शिवम दुबे के ओवर में पड़े 34 रन
शिवम दुबे अपने पहले ही ओवर में महंगे साबित हुए। 10वां ओवर करने आए दुबे के एक ओवर में सीफर्ट और टेलर ने मिलकर 34 रन बटोरे। दोनों ने मिलकर चार छक्के और दो चौका जड़ा। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 98/3, टिम सीफर्ट (36), रोस टेलर (41)
विज्ञापन
विज्ञापन
02:44 PM, 02-Feb-2020
चार ओवर में तीन विकेट
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की है और न्यूजीलैंड को बैकफूट पर धकेल दिया है। चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 22/3, टिम सीफर्ट (4), रोस टेलर (1)02:41 PM, 02-Feb-2020
20 रन के अंदर न्यूजीलैंड के तीन विकेट गिरे
भारत के 164 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत हुई है। चार ओवर के अंदर ही मेजबान ने अपने शुरुआती तीन विकेट गंवा दिए हैं। चौथे ओवर की दूसरी ही गेंद पर सीफर्ट और ब्रूस के बीच आपसी तालमेल की कमी हुई और सैमसन के थ्रो पर राहुल ने ब्रूस को रनआउट कर दिया है।02:32 PM, 02-Feb-2020
सुंदर ने किया गप्टिल का शिकार
भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। वाशिंगटन सुंदर ने अपने दूसरे ही ओवर में सफलता हासिल कर ली है। तीसरे ओवर की तीसरी ही गेंद पर सुंदर ने मुनरो की गिल्ली उड़ा दी है। आउट होने से पहले मुनरो ने छह गेंदों में 15 रन बनाए।
02:30 PM, 02-Feb-2020
रोहित आज के मैच से बाहर
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तानी करने उतरे रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान पैरों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हार्ट हो गए थे और फिर फील्डिंग के वक्त मैदान में नहीं उतरे। अब बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया है कि रोहित आज के मैच से बाहर रहेंगे।
Rohit Sharma is being assessed at the moment and will not take the field today.#NZvIND https://t.co/31WWdj0JOS
— BCCI (@BCCI) February 2, 2020